आज कन्या राशि में सूर्य, बुध के साथ चंद्रमा त्रिग्रह योग का करेंगे निर्माण
Panchang And Rashifal, (आज समाज), नई दिल्ली: 21 सितंबर 2025 को अश्विन माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है। इस तिथि को सर्वपितृ अमावस्या के नाम जाना जाता है। जिसमें पितरों को तर्पण देते हुए विदाई दी जाती है। इस दिन साल का आखिरी सूर्य ग्रहण भी लगेगा। भारत में दिखाई नहीं देने के कारण इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। इस तिथि पर पूर्व फाल्गुनी नक्षत्र और शुभा योग का संयोग बन रहा है।
आज कन्या राशि में सूर्य, बुध के साथ चंद्रमा त्रिग्रह योग का निर्माण करेंगे। साथ ही आज सूर्य और चंद्रमा मिलकर शशि आदित्य योग बनाएंगे। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो रविवार को अभिजीत मुहूर्त 11:46 – 12:34 मिनट तक रहेगा। राहुकाल सुबह 09:12-10:43 मिनट तक रहेगा। चंद्रमा सिंह राशि में संचरण करेंगे।
राशिफल
- मेष: मेष राशि के जातको के लिए आज रविवार का दिन कुल मिलाकर अनुकूल कहा जा सकता है। आज आप अपने पेंडिंग काम के निपटाने में व्यस्त रह सकते हैं। घर की साफ सफाई और व्यवस्था में आपको आज जीवनसाथी की मदद करनी होगी अन्यथा जीवनसाथी की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। कुछ अचानक आने वाले काम की वजह से दिन के दूसरे भाग में आपको अपनी कार्ययोजना में परिवर्तन करना होगा। सामाजिक और धार्मिक कार्यों में आज आपकी रुचि बढेगी। आर्थिक मामलों में दिन आपका आज खचीर्ला रहेगा।
- वृषभ: वृषभ राशि के लिए आज का दिन सामान्य रूप से अनुकूल कहा जा सकता है। दिन का पहला भाग जहां पारिवारिक जीवन पर फोकस रहने वाला है वहीं दिन का दूसरा भाग आपका मनोविनोद में बीतेगा। आपको आज माता और मातृपक्ष से लाभ एवं सहयोग मिलने का योग बना हुआ है। पारिवारिक बिजनेस से जुड़े जातको के लिए आज का दिन कमाई के लिहाज से अच्छा रहेगा। आपको आज आर्थिक लाभ भी मिल सकता है। जीवनसाथी की ओर से आपको आज कुछ सरप्राइज मिल सकता है।
- मिथुन: मिथुन राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज भाग्य का साथ मिलेगा। कोई अटका काम आपका बनेगा। आपका अटका हुए धन भी प्राप्त होगा। पारिवारिक व्यवसाय में संतान और जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। आज आपको व्यापार में साझेदारों से भी पूरा सहयोग मिलेगा। विद्यार्थी यदि किसी प्रतियोगिता की तैयारी में लगे हैं तो उसमें सफलता प्राप्त कर पाएंगे। आपको आज किसी धार्मिक अथवा सामाजिक काम में भाग लेने का मौका मिलेगा। आपको आज परिवार के साथ मनोरंजक समय बिताने का भी मौका मिलेगा।
- कर्क: कर्क राशि के लिए आज रविवार का दिन आर्थिक मामलों में लाभदायक रहेगा। आपको आज अपनी आर्थिक योजनाओं का लाभ मिलेगा। आज शाम आप अपने परिजनों के साथ किसी शुभ कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। जान पहचान का दायरा बढ़ेगा जिससे आपको भविष्य में आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में आपको अच्छी सफलता मिलती नजर आ रही है। जो लोग विदेश से व्यापार करते हैं, उनके लिए आज का दिन उत्साहवर्धक और अनुकूल रहेगा।
- सिंह: सिंह राशि के जातको के लिए आज का दिन शुभ लाभदायक रहेगा। आपकी किसी चिंता और परेशानी का समाधान निकलेगा जिससे आप आज राहत की सांस लेंगे। आप आज किसी लुभावने डील के मिलने की वजह से बिना सोचा खर्च कर सकते हैं। आज भाई बहनों के संबंधों में स्नेह बढ़ेगा। आज आपको अपने पड़ोसी और अन्य लोगों की भावनाओं को पहचानना होगा और उनके अनुसार चलने का प्रयास करना होगा। किसी का अटपटा व्यवहार मानसिक कष्ट दे सकता है। आज शाम का समय आपका उत्साहवर्धक रहेगा। किसी मनोरंजक कार्यक्रम का आप आनंद ले पाएंगे।
- कन्या: कन्या राशि के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। सेहत में नरमी महसूस कर सकते है। विरोधियों और शत्रुओं से भी आपको आज सतर्क रहने की जरूरत है। आपके लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज कोई भी फैसला जल्दबाजी मे लेने बचना होगा नहीं तो मानसिक रूप से आप परेशान हो सकते है। वैसे आज विपरीतलिंगी सगे संबंधी और दोस्तों से आपको सहयोग मिलने का योग बना हुआ है। छात्रों का मन आज विचलित हो सकता है। पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है। यात्रा और वाहन पर आज खर्च का योग बना हुआ है।
- तुला: तुला राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज का दिन संयम और शांति से बिताना चाहिए। दूसरों के मामलों में बिना पूछे हस्तक्षेप करने से आपको आज बचना चाहिए। घर में पुराने अटके हुए कार्यों को भी पूरा करने का भी आज आपको मौका मिलेगा। आज आपको कुछ वरिष्ठ व्यक्तियों से भी मेलजोल करने का भी अवसर प्राप्त होगा। अगर आप कोई प्रॉपर्टी खरीदना चाहते हैं तो उसके सभी पहलुओं को ध्यान से देख लें। आज आपको कुछ सामाजिक कार्यों मे भी भाग लेने का मौका मिलेगा जिससे सामाजिक क्षेत्र मे आपका प्रभाव बढ़ेगा और आपकी पहचान का दायरा भी बढेगा। सलाह है कि आज आप वाणी पर नियंत्रण रखें।
- वृश्चिक: आज रविवार का दिन वृश्चिक राशि के लोगों के लिए मिलाजुला रहेगा। आपको आज कोई भी बड़ा आर्थिक फैसला लेने से पहले अनुभवी लोगों से सलाह जरूर लें। आपके लिए यह भी जरूरी है कि आप किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा करने से बचें। दोपहर के बाद का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको किसी सगे संबंधी से मिलने का मौका मिलेगा। किसी महिला मित्र या संबंधी से आपको सहयोग मिलेगा। लव लाइफ में आज आपको प्रेमी के साथ रोमांटिक शाम बिताने का मौका मिलेगा। आप किसी अपरिचित व्यक्ति से भी सहयोग मिलेगा। आप परिवार के साथ रुचिकर भोजन का आनंद लेंगे।
- धनु: धनु राशि के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। आपको आज परिवार के साथ सुखद समय बिताने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी को आप आज शॉपिंग के लिए भी ले जाएंगे। धार्मिक कार्यों में आपको भाग लेने का मौका मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा, घर की व्यवस्था में आपको आज जीवनसाथी के साथ मिलकर काम करना होगा। व्यापार में आज आपकी कमाई बढेगी। किसी की मदद के लिए आपको आज धन और समय दोनो ही खर्च करना होगा, इससे मानसिक परेशानी होगी लेकिन आत्मिक संतोष मिलेगा।
- मकर: मकर राशि के जातको के लिए आज रविवार का दिन मिलाजुला रहेगा। आर्थिक मामलों में आपको भावुकता की बजाय व्यवहारिकता से काम लेने के जरूरत है। यदि आज कोई आपसे धन उधार मांगे तो सोच समझकर दें क्योंकि आपका पैसा फंस सकता है। संतान की ओर से आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा जिससे आपको अपनी संतान पर गर्व होगा। आज आप अपने परिवार के साथ किसी मांगलिक कार्य में शामिल हो सकते हैं या कोई पुराना मित्र या कोई मेहमान अचानक आपके सामने आ सकता है।
- कुंभ: कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन सामान्य रूप से अनुकूल रहेगा। आपको आज आर्थिक मामलों में अपनी योजनाओं का लाभ मिलेगा। अगर आप प्रॉपर्टी में निवेश करना चाह रहे हैं तो आपको आज सफलता मिलेगी। आपके लिए सितारे कहते हैं शिक्षा के क्षेत्र में आज आपका प्रदर्शन बेहतर होगा। धर्म कर्म के काम में आज आप धन खर्च कर सकते हैं। ससुराल पक्ष के संबंधियों से आपको आज सहयोग मिलेगा। लव लाइफ में आज आपके प्रेम और तालमेल बना रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में आज आप बेहतर प्रदर्शन करेंगे।पाठ करें।
- मीन: मीन राशि के लिए आज सितारे कहते हैं कि आपको आज पारिवारिक जीवन में संयम और तालमेल से रहना होगा नहीं तो जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है। आपको आज किसी काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती। सेहत का ध्यान रखैं। आपकी सेहत आज नरम रहने की आशंका है। बड़े भाई बहनों से आपको आज पूरा सहयोग मिलेगा। बच्चों से संबंधित किसी बात को लेकर आपको आज चिंता हो सकती है। आपको आज दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करने बचना होगा नहीं तो मान सम्मान की हानि होने का भय रहेगा। दिन आपका आज खचीर्ला भी रहेगा।
ये भी पढ़ें : महालया से होती है दुर्गा पूजा की शुरूआत, जानें क्यों खास है यह दिन