ज्येष्ठा नक्षत्र और विष्कंभ योग का बन रहा संयोग
Panchaang And Rashifal, (आज समाज), नई दिल्ली: 1 सितंबर 2025 को भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। इस तिथि पर ज्येष्ठा नक्षत्र और विष्कंभ योग का संयोग बन रहा है। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो सोमवार को अभिजीत मुहूर्त 11:55-12:45 मिनट तक रहेगा। राहुकाल सुबह 07:37-09:11 मिनट तक रहेगा। चंद्रमा वृश्चिक राशि में संचरण करेंगे। सूर्योदय 06:02 और सूर्यास्त 18:38 पर होगा।
राशिफल
- मेष: दिन कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है और प्रॉपर्टी से संबंधित क्षेत्रों में उत्तम लाभ मिलने के योग हैं। इसी के चलते आपका मन प्रसन्न रहेगा। राजनीतिक क्षेत्र में भी लाभ मिलने के योग हैं और शासन द्वारा सम्मानित किया जा सकता है। साथ ही, आपकी लोकप्रियता में भी वृद्धि होगी और परिवार का आशीर्वाद बना रहेगा। लेकिन शाम को किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
- वृषभ: कार्यक्षेत्र में आपको विरोधियों से सावधान रहना होगा और कोई भी फैसला सोच-समझकर लेना बेहतर रहेगा। हालांकि, जरूरी कार्यों को आप अपनी क्षमता और बुद्धिमानी से पूरा कर लेंगे। व्यापार के क्षेत्र में कामकाज के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आर्थिक मामलों में दिन सामान्य रहेगा और परिवार में जीवनसाथी के साथ रिश्ते मधुर होंगे।
- मिथुन: आर्थिक मामलों में दिन अच्छा रहने वाला है और अगर आपका धन लंबे समय से कहीं फंसा हुआ था, तो वह अब वापस मिल सकता है। साथ ही, धन लाभ के भी शुभ योग बनेंगे। कार्यक्षेत्र में बुद्धि और विवेक के साथ लिए गए निर्णयों से उत्तम लाभ प्राप्त हो सकता है। लेकिन आपको विवादों से दूर रहना होगा और कार्यस्थल पर कोई भी बात सोच-समझकर बोलना जरूरी होगा।
- कर्क: कार्यक्षेत्र में आपको कार्यों को सफल बनाने के लिए अधिक मेहनत और प्रयास करने पड़ सकते हैं। गंभीरता से हर काम करने की आवश्यकता पड़ सकती है। वहीं, भौतिक सुख के साधनों पर धन अधिक खर्च हो सकता है। कार्यस्थल पर विरोधी परास्त होंगे और आपके व्यवहार के कारण दूसरे लोग आपके पास बैठकर सहज महसूस करेंगे।
- सिंह: कार्यक्षेत्र में आपको आत्मविश्वास के साथ कोई भी कार्य करना होगा। प्रयासों और कड़ी मेहनत से आपको हर कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। अगर कार्यस्थल पर लंबे समय से आपके काम बीच में रुके हुए थे तो अब वे पूरे हो सकते हैं। लेकिन इसके लिए आपको थोड़ा खर्च भी करना पड़ सकता है। व्यापार में नई योजनाओं पर काम शुरू होने की संभावना है। आपके काम को देखकर विरोधी भी प्रशंसा करेंगे।
- कन्या: आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, जिससे काम आसान होंगे। कार्यक्षेत्र में कार्य कुशलता से उत्तम लाभ प्राप्त होगा। साथ ही, आपको अपने हर काम में सफलता प्राप्त होगी। सेहत दुरुस्त रहने के चलते आप पूरे उत्साह के साथ कामकाज में व्यस्त रह सकते हैं। लेकिन कुछ मामलों में वाणी पर संयम रखना जरूरी होगा। वहीं, परिवार में संतान से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
- तुला: विद्यार्थियों की शिक्षा के क्षेत्र में रुचि बढ़ेगी और आपको इस दिशा में कुछ परिवर्तन देखने को भी मिल सकते हैं। नए काम सीखने की कोशिश कर सकते हैं, जिसमें सफलता भी प्राप्त होगी। वहीं, आप दृढ़ निश्चय के साथ आगे बढ़ेंगे और अपनी कही हुई बातों को पूर्ण करने में सफल रहेंगे। लेकिन यात्रा के दौरान सावधान रहे हैं क्योंकि, छोटी-मोटी चोट या किसी वस्तु के चोरी होने का भय है।
- वृश्चिक: कार्यक्षेत्र में हर काम धैर्य और बुद्धिमानी के साथ करने से आप हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकते हैं। साथ ही, विरोधी भी परास्त रहेंगे। लेकिन आर्थिक मामलों में खर्चे अधिक बढ़ने की संभावना बनी हुई है। आप दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने का भी प्लान बना सकते हैं और परिवार में संतान द्वारा किए गए श्रेष्ठ कार्यों के चलते आपके मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है।
- धनु: विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी और बुद्धि-ज्ञान में भी वृद्धि होने के संकेत हैं। कार्यक्षेत्र में कठिन प्रयास और मेहनत करने से आपकी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। शासन द्वारा आपको सम्मानित किया जा सकता है और शाम को किसी धार्मिक अनुष्ठान पर समय व्यतीत होने की संभावना है। कुल मिलाकर यह दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है।
- मकर: आपको अपने बड़े-बुजुर्गों के आशीर्वाद और सहयोग के चलते धन लाभ होने की संभावना है। लेकिन कार्यस्थल पर आपको किसी भी व्यक्ति को अनावश्यक सलाह देने से बचना होगा, अन्यथा परेशानी खड़ी हो सकती है। नौकरी करने वाले अपने कामकाज में व्यस्त रहेंगे और धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ सकती है। परिवार के मामले में दिन शांतिपूर्ण रहेगा।
- कुंभ: आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है और आमदनी बढ़ाने के लिए किए प्रयास सफल रहेंगे। जिससे आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी और श्रेष्ठ मार्गों से धन प्राप्त हो सकता है। भाग्य का भी आपको पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आपको हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी और मित्रों का सहयोग मिलने से संतुष्टि महसूस होगी। आपके कुछ नए मित्र भी बन सकते हैं।
- मीन: आपकी संपत्ति में वृद्धि होने के योग हैं और ननिहाल पक्ष से भी मान-सम्मान प्राप्त होगा। इसी के चलते आपका मन प्रसन्न रहेगा। लेकिन नौकरी करने वालों को विरोधियों से सावधान रहना होगा, क्योंकि वे आपके खिलाफ कोई प्लान बना सकते हैं। ऐसे में सतर्क रहना जरूरी होगा। हालांकि, परिवार में जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा और जीवन में खुशियां आएंगी।