गौरी योग का निर्माण कर रहे हैं चंद्रमा
Panchang And Rashifal, (आज समाज), नई दिल्ली: 17 सितंबर 2025 को आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि होगी। इस एकादशी को इंदिरा एकादशी के नाम से जाना जाता है, जो पितरों को समर्पित होता है। इस तिथि पर पुनर्वसु नक्षत्र और परिघा योग का संयोग बन रहा है। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो बुधवार को अभिजीत मुहूर्त नहीं रहेगा। राहुकाल दोपहर 12:11 – 13:43 मिनट तक रहेगा। चंद्रमा कर्क राशि में संचरण करेंगे।

सूर्योदय 06:07 और सूर्यास्त 18:26 पर होगा। आज कई शुभ योग बन रहे हैं। चंद्रमा अपनी राशि में बैठकर आज गौरी योग का निर्माण कर रहे हैं जबकि आज चंद्रमा से द्वादश भाव में गुरु और द्वितीय भाव में शुक्र विराजमान हैं। ऐस में आज के दिन दुरुधरा योग भी बन रहा है। ऐसे में आज के दिन शुभ ग्रह स्थिति से कन्या, वृश्चिक और कुंभ राशि के लोगों को लाभ का मौका मिलेगा।

राशिफल

  • मेष: मेष राशि के लोगों के लिए कल का दिन मानसिक तनाव और उलझन की वृद्धि करने वाला रहेगा। आपके सितारे कहते हैं कि आप आज वाणी को संयमित रखने का प्रयास करें तभी आपको सफलता मिलेगी और आप रिश्तो को भी बेहतर तरीके से संभाल पाएंगे। वैसे आज आपको आज नौकरी में अपना काम सावधानी से करना होगा, विरोधी सक्रिय रहेगं। खानपान में संयम रखें, सेहत में नरमी की आशंका है। वैसे आपको बच्चो की ओर से खुशी मिलेगी। बैंकिंग से संबंधित कोई काम है तो इसमें आपको सफलता मिलेगी।

    वृषभ: वृषभ राशि के लिए आज बुधवार का दिन लाभदायक रहेगा। आपको आज कुछ नया करने और सीखने का अवसर मिलेग। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन विशेष रूप से लाभदायक रहने वाला है। वृषभ राशि के जातको को आज करियर में भी उन्नति मिलने का शुभ संकेत दिख रहा है। सामाजिक क्षेत्र में आपका सम्मान और प्रभाव बढेगा। लव लाइफ मे के मामले में आपको आज ग्रहों की शुभ स्थिति का लाभ मिलेगा। कारोबार में आज शाम आपको लाभ का विशेष अवसर मिलने वाला है। आप कारोबार में विस्तार के लिए भी काम कर सकते है।

  • मिथुन: मिथुन राशि के लिए आज बुध और सूर्य की युति से शुभ लाभ का संयोग बना हुआ है। बीमार चल रहे जातकों के स्वास्थ्य मे सुधार होगा। आपको आज आर्थिक लाभ के भी अवसर प्राप्त होंगे। वैवाहिक जीवन मे सुख का संयोग बना है। छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आपको किसी विपरीत लिंगी साथी सहकर्मी से सहयोग मिलेगा। किसी कारण से छोटी अथवा लंबी दूरी की यात्रा का संयोग बन सकता है। आपको आज कोई आनंददायक खबर भी मिलेगी।
  • कर्क: कर्क राशि के जातको के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आपका मनोबल और आत्मविश्वास आज बना रहेगा जो आपको करियर और कामकाज मे आगे लेकर जाएगा। पारिवारिक संबंध आज मजबूत होंगे, लेकिन आपको अपने परिवार के खर्चों पर भी ध्यान देना होगा। कार्यक्षेत्र में आज चली आ रही कठिनाइयों से आप राहत पाएंगे। आपको अपनी वाणी कुशलता का फायदा मिलेगा। लव लाइफ मे भी आपको आज प्रेम और खुशी मिलने वाली है। किसी दोस्त से आपको आज अपेक्षित सहयोग मिल सकता है।
  • सिंह: सिंह राशि के लिए आज सितारे बताते है कि, आपका आज कोई अच्छी खबर मिलने की खुशी होगी। यदि पारिवारिक संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद चल रहा है, तो वह आज समाप्त हो सकता है। मित्रों और भाइयों के सहयोग से आपके अटके हुए काम पूरे होंगे। ससुराल पक्ष से आपको लाभ मिलता नजर आ रहा है और घरेलू सामानों में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों को भविष्य के लिए कोई शुभ समाचार मिल सकता है। लेकिन आपको आज यात्रा और ड्राइव करते हुए अलर्ट रहने की जरूरत है।
  • कन्या: कन्या राशि के जातको के लिए आज का बुधवार का दिन उज्ज्वल दिख रहा है। आर्थिक मामलों में किए गए प्रयास सफल होंगे और व्यवहारकुशलता एवं वाणी के प्रभाव से आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपके मित्रों की संख्या में भी वृद्धि होने का योग बना है। पारिवारिक स्थितियां अनुकूल बनी हुई है। भाई-बहनों से संबंधों में सुधार आएगा और लव लाइफ में प्रेमी के साथ रोमांटिक समय बिताने का मौका मिलेगा। आपका जीवनसाथी आपके हर प्रयास में आपका पूरा सहयोग करेगा। रोजगार के क्षेत्र में किए गए प्रयास भी सफल रहेंगे।
  • तुला: तुला राशि के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। एक और आपके लिए भाग्य लाभ का सृजन करेगा तो दूसरी ओर आपको किसी बात को लेकर मानसिक तनाव भी देगा। सामाजिक कार्यों में आपकी सहभागिता बढेगी। व्यापार में किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग आपको लाभ दिलाएगा और आपकी किसी उलझन परेशानी का समाधान भी निकलेगा। आपके सितारे कह रहे है कि आप कोई नया काम शुरू करेंगे तो इसमें आपको भाग्य का भी पूरा साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सकारात्मक सोच आज नई ऊर्जा का संचार करेगी। आज आप अपने वैवाहिक जीवन में खुशी महसूस करेंगे। संतान संबंधी चिंताओं से भी राहत पाएंगे।
  • वृश्चिक: वृश्चिक राशि के जातको के लिए आज बुधवार का दिन कामकाज और करियर के लिहाज से अच्छा रहेगा। आपको आज आर्थिक लाभ का मौका मिलेगा। रोजगार की दिशा का किया गया आपका प्रयास आज सफल होगा। लव लाइफ में आज आपसी प्रेम और तालमेल बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आज किसी महिला मित्र की मदद से आपको फायदा हो सकता है। आप अपने परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आपको आज किसी अप्रत्याशित स्रोत से भी लाभ मिलेगा।
  • धनु: धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। लेकिन आपके विरोधी और शत्रु आज सक्रिय रहेग। पारिवारिक जीवन मे आपको आज खुशी मिलेगी। व्यावसायिक मामलों में अनुभवी व्यक्तियों से सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी की सलाह आज आपको आपके पारिवारिक व्यवसाय में सफलता दिलाएगी और आप अपनी आर्थिक स्थिति को भी मजबूत करेंगे। आज सेहत का ध्यान रखें और खाने-पीने पर संयम रखें। आपको आज पिता और बड़े भाई से सहयोग मिलेगा। आज आप दान पुण्य भी करेंगे।
  • मकर: मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन शुभ लाभदायक रहने वाला है। आपको आज कामकाज में अनुकूल स्थिति का फायदा मिलेगा। आपके सितार बताते हैं कि आपको आज उपहार की भी प्राप्ति होगी। आप आज किसी अपरिचित व्यक्ति से भी सहयोग प्राप्त कर पाएंगे। कारोबार व्यापार के सिलसिले में की गई आपकी यात्रा सफल और सुखद रहेगी। पराक्रम के बल पर आपके अटके हुए कार्य आज पूरे होंगे। छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठजनों से सहयोग प्राप्त होगा। अगर किसी जरूरी काम से जा रहे हैं तो थोड़ा समय से पहले निकलने का प्रयास करें।
  • कुंभ: आज कुंभ राशि के लिए सितारे बताते हैं कि आपके काम आज सफल होंगे। कारोबार में आपको आज अपनी साख का फायदा मिलेगा। जो जातक लोन के लिए प्रयास कर रहे हैं उनको आज सफलता मिल सकती है। आपको आज किसी शुभ काम मे शामिल होने का मौका मिलेगा। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में आज लाभ का संयोग बनेगा। आज पारिवारिक जीवन में असमंजस की स्थिति रहेगी। संतान से संबंधित किसी बात को लेकर थोड़ी चिंता परेशानी हो सकती है।
  • मीन: मीन राशि के लोगों को आज इधर उधर मन भटकाने की बजाय काम पर ध्यान देना चाहिए। ऐसे में आप अपने कुछ अटके काम को पूरा करने मे सफल हो सकते है। आज आपको कोई पैतृक संपत्ति मिलने या पिता पक्ष से सुख मिलने का योग बना है। यदि कोई मामला कोर्ट कचहरी में चल रहा है तो उसमें आज आपको सफलता मिलेगी। वैसे आज आपको ससुराल पक्ष के संबंधियों से तालमेल बनाकर रखना चाहिए क्योंकि किसी बात को लेकर इनसे आपको तनाव मिल सकता है। लव लाइफ में आपसी प्रेम और सहयोग बना रहेगा। किसी धार्मिक कार्य में भी आप भाग ले सकते है।

ये भी पढ़ें : सूर्य ग्रहण के दिन राशि अनुसार करें दान, मिलेगा विशेष लाभ