व्यापार में लाभ कमाने के सुनहरे अवसर होंगे प्राप्त, नौकरी करने वालों को प्रमोशन मिल सकता है
Panchang And Rashifal, (आज समाज), नई दिल्ली: 10 सितंबर 2025 को भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि होगी। इस तिथि पर रेवती नक्षत्र और वृद्धि योग का संयोग बन रहा है। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो बुधवार को अभिजीत मुहूर्त 11:50 -12:39 मिनट तक रहेगा। राहुकाल दोपहर 12:14-13:46 मिनट तक रहेगा। चंद्रमा मीन राशि में संचरण करेंगे। सूर्योदय 06:04 और सूर्यास्त 18:24 पर होगा।

10 सितंबर को बुधादित्य योग का शुभ संयोग बन रहा है। इस प्रभावशाली योग में मेष, कन्या सहित 5 राशियों पर भगवान गणेश की विशेष कृपा बरसने वाली है। ऐसे में इन्हें कारोबार में दोगुनी तरक्की मिलेगी और व्यापार में लाभ कमाने के सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी करने वालों को प्रमोशन मिल सकता है और सैलरी बढ़ने की भी संभावना है।

राशिफल

  • मेष: कार्यक्षेत्र में अगर कोई वाद-विवाद चल रहा था तो अब उसमें आपकी जीत हो सकती है। इससे आपको थोड़ा सुकून महसूस होगा। वहीं, व्यापार के मामले में आपको किसी अनुभवी व्यक्ति सलाह की जरूरत पड़ सकती है, जिससे भविष्य में फायदा मिलने की संभावना है। वहीं, कारोबार में लाभ कमाने के अवसर मिलेंगे और दिन खुशियों से भरा रहेगा। लेकिन कानूनी मामलों में सावधान रहना जरूरी होगा।
  • वृषभ: दिन की शुरूआत में आप व्यवसाय से जुड़ी समस्याओं का समाधान निकलने में ज्यादा व्यस्त रह सकते हैं। इसी के चलते थोड़ा तनाव भी महसूस होगा। अगर किसी प्रतियोगिता में भाग लिया है, तो वहां आपकी जीत हो सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। लेकिन इसके लिए आपको अधिक प्रयास और मेहनत करनी होगी। लव लाइफ के मामले में दिन सामान्य रहेगा।
  • मिथुन: कार्यक्षेत्र में किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय पर पहुंचने से पहले आसपास के लोगों की भावनाओं का भी ख्याल रखें। ऐसा करने से आपको आत्मसंतोष होगा। साथ ही, आप सही फैसले पर पहुंच पाएंगे। नौकरी करने वाले कार्यस्थल पर टीमवर्क के जरिए किसी भी कठिन समस्या को आसानी से हर कर लेंगे, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक माहौल शांतिपूर्ण बना रहेगा।
  • कर्क: नौकरी करने वालों को कार्यस्थल पर खुद को साबित करने के सुनहरे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। लेकिन आपको इन मौकों को पहचानना होगा और अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करना होगा। ऐसा करने से लाभ प्राप्त हो सकता है। व्यापार के मामले में निवेशों से लाभ मिलने की संभावना है लेकिन आपको फैसले सोच-समझकर लेने होंगे। जल्दबाजी में नुकसान हो सकता है।
  • सिंह: कार्यक्षेत्र में अगर किसी कठिन समस्या का सामना कर रहे हैं, तो अब उसका समाधान हो सकता है, जिससे सुकून महसूस होगा। वहीं, आपको किसी जानकार को कर्ज भी देना पड़ सकता है। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर फैसले लेना जरूरी होगा। बड़ों से सलाह लेना आपके लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है। आपको अचानक किसी यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है।
  • कन्या: आपको कार्यक्षेत्र में एक साथ कई जिम्मेदारियां निभानी पड़ सकती हैं, जिसके लिए तैयार रहना होगा। बिजनेस के मामले में थोड़ा जोखिम उठाने से आपको अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है। वहीं, व्यापार में किसी कामकाज के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपको घर के अटके हुए काम पूरे करने का अवसर भी प्राप्त हो सकता है।
  • तुला: अगर लंबे समय से आपको किसी का उधार देना था, अब उसे चुकाने में आपको कामयाबी मिल सकता है। आप कुछ जरूरी सामान की खरीदारी करने भी जा सकते हैं। लेकिन अपने बजट पर ध्यान देना जरूरी होगा और आर्थिक मामलों में सोच-समझकर फैसले लें। इस समय अनावश्यक चीजों को खरीदने से बचना जरूरी होगा। कार्यस्थल पर आपके आइडियाज की सराहना की जा सकती है।
  • वृश्चिक: कामकाज में आप ज्यादा व्यस्त रहने वाले हैं। व्यापार के मामले में कुछ जरूरी कॉल्स और इमेल्स का जवाब देना पड़ सकता है। ऐसे में आप अन्य कार्यों पर थोड़ा कम ध्यान दे पाएंगे। नौकरी करने वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा। वहीं, आपसे कोई व्यक्ति उधार मांग सकता है। ऐसे में अपनी बचत पहले जरूर ध्यान दें। जल्दबाजी में फैसला लेने से नुकसान हो सकता है।
  • धनु: नौकरी करने वालों को कार्यस्थल पर कुछ नए अधिकार प्राप्त हो सकते हैं। आपकी किसी रचनात्मक कार्य में रुचि बढ़ेगी, जिससे तनाव कम करने में भी मदद मिलेगी। शाम के समय किसी जरूरी सामान की खरीदारी भी करने जा सकते हैं। व्यापार के मामले में कामकाज की स्थिति अच्छी बनी रहेगी। लेकिन परिवार में किसी भी सदस्य से बहस करने से बचें। उनकी सलाह लेना ज्यादा बेहतर रहेगा।
  • मकर: व्यापार में आप किसी नए प्रोजेक्ट या काम के चलते ऊर्जा से भरपूर रहेंगे और अपने कार्य में व्यस्त रहेंगे। नौकरी करने वालों का दिन भी अच्छा रहने वाला है और कार्यस्थल पर आपकी सैलरी बढ़ने की बात चल सकती है या प्रमोशन भी मिल सकता है। इसी के चलते मन प्रसन्न रहेगा। लेकिन आपको अत्यधिक उत्साह में आकर कोई भी काम करने से बचना होगा।
  • कुंभ: युवा वर्ग किसी नई नौकरी या काम की शुरूआत कर सकते हैं। जिसमें कुछ समय का अनुभव मिलने के बाद आपको सफलता प्राप्त हो सकती है और उन्नति के मार्ग पर आगे बढ़ते जाएंगे। व्यापार के मामले में भी दिन अच्छा रहने वाला है और लाभ कमाने के अवसर मिलेंगे, जिससे तनाव कम होगा। वहीं, आर्थिक मामलों में धन लाभ होने के योग भी बन रहे हैं।
  • मीन: कार्यस्थल पर अपने काम में बिजी रहना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। अगर विरोधी आपके खिलाफ कोई बात करते हैं, तो उन्हें इग्नोर करना ज्यादा बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत और प्रयास करने से आपको भविष्य में सफलता जरूर प्राप्त होगा। सामाजिक कार्यों में भी आपकी रुचि बढ़ सकती है, जिससे मान-सम्मान में वृद्धि होगी और पारिवारिक माहौल भी खुशनुमा रहेगा।