आज श्री गणेश जी की पूजा-अर्चना करने से दूर होंगे कष्ट
Panchang And Rashifal, (आज समाज), नई दिल्ली: आज साध्य योग और पुष्य नक्षत्र में बुधवार व्रत है। आज व्रत रखकर विघ्नहर्ता श्री गणेश जी की पूजा-अर्चना करें। उनकी कृपा से आपके संकट दूर होंगे, काम बनेंगे, सफलता प्राप्त होगी, जीवन में शुभता आएगी। पंचांग के अनुसार, आज कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि, पुष्य नक्षत्र, गर करण, साध्य योग और कर्क राशि में चंद्रमा है। आज उत्तर का दिशाशूल है, इस दिशा में यात्रा करना वर्जित है।
आज रात में भद्रा का साया है। भद्रा का प्रारंभ रात 10:29 बजे से होगा और यह कल सुबह 06:22 एएम तक है। इस समय में कोई शुभ कार्य न करें। आज वेशी योग का बेहद शुभ संयोग बन रहा है। ज्योतिष शास्त्र में वेशी योग को बेहद ही शुभ मंगलकारी माना गया है। ऐसे में आज मेष, वृषभ सहित 5 राशियों को लाभ के साथ-साथ आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी।
राशिफल
- मेष: मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन निवेश से जुड़े मामलों में बेहद शुभ रहने वाला है। आप अपनी बातचीत की कला और आत्मविश्वास से दूसरों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। इससे नए व्यापारिक अवसर और साझेदारियां बनने की संभावना हैं। संपत्ति में निवेश लाभकारी सिद्ध होगा। खुद को शाम रखने के लिए गायत्री मंत्र का जप करें।
- वृषभ: वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन बेहद शुभ रहने वाला है। आज आप एक लीडर के तौर पर निकलकर सामने आएंगे। अपने कार्यस्थल पर आप टीम को एकजुट करने और लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफल रहेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा और धन प्राप्ति से मन में संतोष आएगा। बात करें आपकी पर्सनल लाइफ की तो आपको अपने जीवनसाथी से पूरा प्रेम और समर्थन मिलेगा। उपाय के तौर पर आज भगवान विष्णु की आराधना करें तो आपको अच्छा लाभ मिल सकता है।
- मिथुन: मिथुन राशि के लोगों को आत्मविश्वास में थोड़ा कमी देखने को मिल सकती है। साथ ही पारिवारिक खर्चे बढ़ने से आप पर थोड़ा आर्थिक दबाव रह सकता है। कमाई के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। निवेश करने से पहले थोड़ा सोच विचार कर लें। आज आप पर कामकाज से जुड़ी कोई पुरानी जिम्मेदारी मानसिक दबाव पैदा कर सकती है। आपको सलाह है कि हनुमान चालीसा का पाठ करें और गुड़ का दान करें।
- कर्क: कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन सामाजिक रूप से खूब मान सम्मान और नई पहचान दिलाने वाला है। विदेशी लोगों से आपके संपर्क मजबूत होंगे। नई डील्स आपके लिए लाभकारी साबित होंगी। व्यापारिक साझेदारी से आपको अच्छा मुनाफा मिल सकता है। साथ ही पारिवारिक संबंध भी मजबूत होंगे। आज उपाय के तौर पर आपके लिए शिवलिंग पर दूध चढ़ाना विशेष फलदायी रहेगा।
- सिंह: सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन शानदार साबित होगा। आत्मविश्वास और निर्णय क्षमता से आप हर चुनौती का सामना करेंगे। बात करें आपकी आर्थिक स्थिति की तो आप आर्थिक रुप से काफी मजबूत रहेंगे और आपको पदोन्नति और बोनस मिलने की संभावनाएं भी दिखाई दे रही हैं। लव लाइफ में नई शुरूआत हो सकती है। उपाय के तौर पर सूर्यदेव को अर्ध्य दें।
- कन्या: कन्या राशि के लोगों को परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। विदेशों से जुड़े कामों में आपको सफलता मिल सकती है। यात्रा करते समय सावधानी रखें। पिता तुल्य व्यक्ति का मार्गदर्शन आपको भाग्यशाली बनाएगा। आज माता पिता का आशीर्वाद लें।
- तुला: तुला राशि के लोगों को आज वित्तीय और व्यावसायिक रूप से लाभदायक रहेगा। टैक्सेशन, इन्वेस्टमेंट, या सॉफ्टवेयर फील्ड में कार्यरत लोगों को सफलता मिलेगी। पैतृक संपत्ति से लाभ हो सकता है। नई नौकरी की संभावनाएं है आपको नई नौकरी मिल सकती है। उपाय के तौर मां लक्ष्मी को आज सफेद पुष्प अर्पित करें तो राहत मिल सकती है।
- वृश्चिक: वृश्चिक राशि के लोगों को सलाह है कि आज अहंकार से बचें। वरना आपके कार्यों में रुकावट आ सकती है। दूसरों के सुझावों को अपनाएं। लेनदेन करते समय थोड़ा सावधानी रखें। फंसा हुआ पैसा वापस आने में देरी हो सकती है। आज भगवान शिव की उपासना करें और ओम नम: शिवाय के जप करते हुए ध्यान करें।
- धनु: धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन करियर के लिहाज से अत्यंत फलदायी रहने वाला है। बॉस से प्रशंसा और प्रमोशन के योग बन रहे हैं। ईमानदारी से किया गया कार्य करने से आपको सम्मान दिलाएगा। धन लाभ की भी अच्छी संभावनाएं बनी हुई हैं। पीली वस्त्र धारण करें और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
- मकर: मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन कौशल और ज्ञान को बढ़ाने वाला रहेगा। कठिन समस्याओं का समाधान सहजता से कर लेंगे। आर्थिक दृष्टि से दिन बेहद शुभ रहेगा। भाग्य आपका साथ देगा। भाग्य के साथ से आपको कामयाबी भी मिल सकती है। उपाय के तौर आज गणेश जी को बेसन के लड्डुओं का भोग लगाएं।
- कुंभ: कुंभ राशि के लोगों को आज अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर बहुत ही सजग रहना होगा। इंटीरियर डिजाइनिंग या सॉफ्टवेयर क्षेत्र में कार्यरत जातकों को लाभ मिलेगा। धन संबंधी मामलों में आपको थोड़ी प्रतिक्षा करनी पड़ सकती है। उपाय के तौर पर आज गंगाजल से स्नान करें।
- मीन: मीन राशि के लोगों को आज अपने कौशल और रचनात्मकता को प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। लंबे समय से रुके कार्य आगे बढ़ेंगे। लंबे समय से रुके हुए कार्य आज पूरे होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। उपाय के तौर पर मां सरस्वती की आराधना करें। उपाय के तौर पर सफेद वस्त्र धारण करें।