आज बनेगा गुरु चंद्रमा नवमपंचम योग
Panchang And Rashifal, (आज समाज), नई दिल्ली: द्रिक पंचांग के अनुसार, 24 अक्टूबर 2025 को कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया और चतुर्थी तिथि रहेगी। साथ ही अनुराधा नक्षत्र, सौभाग्य योग, शोभन योग, तैतिल करण, गर करण और वणिज करण का निर्माण हो रहा है. इसके आलावा सूर्य ग्रह का स्वाति नक्षत्र और बुध ग्रह का वृश्चिक राशि में गोचर होगा। आज राहुकाल पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक।

तृतीया तिथि अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 20 मिनट तक उपरांत चतुर्थी तिथि का आरंभ होगा। आज के दिन गुरु चंद्रमा का बेहद नवम पंचम योग बनने वाला है। दोनों ग्रह एक दूसरे से नौवें और पांचवे भाव में रहकर गोचर करेंगे। इस योग से वृषभ, वृश्चिक सहित 4 राशियों को विशेष लाभ मिलने वाला है।

राशिफल

  • मेष: मेष राशि के लोगों के लिए आज अपने कामकाज से जुड़े हुए कठोर निर्णय लेने पड़ सकते हैं। परिस्थितियां आपको ऐसा करने से रोक सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कड़ी मेहनत के बाद ही परिणाम मिलेंगे। व्यापारी वर्ग के लोगों के खर्च आपके सामने आ सकते हैं। धन से संबंधित स्थिति अनुकूल रहेगी। निवेश संबंधी मामलों में सावधानी बरतें और लाल रंग का उपयोग करें।
  • वृषभ: वृषभ राशि के जातकों को आज कार्यक्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं। आज आप जानकारी प्राप्त करने की कोशिश कर सकते हैं। आपको अपने उच्च अधिकारियों से सहयोग की उम्मीद रहेगी, लेकिन स्वार्थ के कारण वे सहायता से इनकार कर सकते हैं। आपको सलाह है कि निर्णय लेते समय भावनाओं की बजाय तर्क का सहारा लें। आर्थिक दृष्टि से दिन संतोषजनक रहेगा।
  • मिथुन: मिथुन राशि के लोग आज अपनी गोपनीय योजनाओं पर काम करेंगे। वहीं, इस राशि के इंश्योरेंस या इन्वेस्टमेंट सेक्टर से जुड़े लोगों को लाभ के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। लेकिन, आपको अचानक खर्च भी करने पड़ सकते हैं। इसलिए कोशिश करें की आप बजट का संतुलन बनाए रखें। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह उपयोगी सिद्ध होगी।
  • कर्क: कर्क राशि के लोगों आज अपने कामकाज को लेकर काफी चिंतित रहने वाले हैं। साझेदारी से जुड़े लोगों के लिए दिन अनुकूल और फलदायी रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को वरिष्ठों से प्रशंसा और सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में भाग्य का पूरा साथ रहेगा। आर्थिक रूप से दिन लाभकारी रहेगा।
  • सिंह: सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। प्रतिस्पर्धी आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता आवश्यक है क्योंकि, आपको सिरदर्द या थकान की समस्या बढ़ सकती है। आर्थिक दृष्टि से समय थोड़ा कमजोर है। आपको सलाह है कि खर्चों पर थोड़ा नियंत्रण रखें।
  • कन्या: कन्या राशि के जातकों को आज अपनी योजनाओं पर थोड़ा काबू रखेंगे। आज दिन की शुरूआत में कामकाज में थोड़ी रुकावट आ सकती है लेकिन, धैर्य और प्रयास से आपको सफलता जरूर मिलेगी। धन के मामले में दिन शुभ है। किसी प्रियजन से उपहार या आर्थिक सहायता प्राप्त हो सकती है।
  • तुला: तुला राशि के जातकों के सभी कार्य आसानी से पूर्ण हो जाएंगे। प्रॉपर्टी या भूमि से जुड़ी किसी डील में सावधानी बरतें। आपको सलाह है कि फिलहाल, अनावश्यक बहस करने से थोड़ा परहेज करें। विदेश से जुड़ी कोई शुभ सूचना मिल सकती है। आर्थिक मामलों में आपको आसानी से प्रगति मिल सकती है। भगवान विष्णु की आराधना करना लाभकारी रहेगा।
  • वृश्चिक: वृश्चिक राशि के जातक आज फाइनेंशियल प्लानिंग और डिजाइनिंग से जुड़े कार्यों में व्यस्त रहेंगे। किसी नए प्रोडक्ट या प्रोजेक्ट को फाइनल करने के लिए दिन उत्तम है। परिवार का पूर्ण सहयोग और प्रोत्साहन मिलेगा। साथ ही आपके लिए दिन बेहद ही अनुकूल और फलदायी रहने वाला है।
  • धनु: धनु राशि के जातकों को आज आर्थिक नुकसान और चुनौतियों का सामना कर सकते हैं। धन की कमी के कारण कुछ काम अधूरे रह सकते हैं। दूसरों पर निर्भर रहने के बजाय स्वयं प्रयास करें। सफलता आपके कदम चूमेगी। मां दुर्गा की आराधना करें, शुभ परिणाम मिलेंगे।
  • मकर: मकर राशि के जातक आज कार्यस्थल पर बेहतर प्रदर्शन करेंगे। अपने व्यवहार और दक्षता से परिस्थितियों को नियंत्रण में रखेंगे। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। समाज में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक रूप से लाभदायक समय रहेगा।
  • कुंभ: कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक रूप से आपको लिए समृद्धि लेकर आएगा। भविष्य से संबंधित निवेश योजनाएं साकार होंगी। कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव और नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। सामाजिक संबंध मजबूत होंगे। अपने करीबी लोगों के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा।
  • मीन: मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन उन्नति और सफलता लेकर आने वाला है। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों का सहयोग और पदोन्नति के योग बन रहे हैं। व्यापार विस्तार के लिए किया गया निवेश भविष्य में लाभदायक सिद्ध होगा। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से काफी मजबूत होगी। धार्मिक कार्यों में भाग लेना शुभ रहेगा।

ये भी पढ़ें : 25 अक्टूबर से होगी छठ महापर्व की शुरूआत