शिवजी का प्रिय दिन है सोमवार
Somavaar Upaay, (आज समाज), नई दिल्ली: सोमवार का दिन बेहद विशेष माना जाता है। यह दिन देवों के देव महादेव की पूजा के लिए अर्पित किया गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सोमवार का दिन शिवजी का प्रिय है। इसलिए इस दिन भोलेनाथ की पूजा-व्रत करने वाले जातक को कारोबार में तरक्की मिलती है। इसके अलावा शिवजी की कृपा से धन का लाभ मिलता है।
सोमवार को भगवान शिवजी को प्रसन्न करने के लिए लोग तमाम उपाय करते हैं, लेकिन, कुछ लोग जानकारी के अभाव में वे कार्य भी कर जाते हैं, जिनकी मनाही होती है। ऐसा करने से भोलेनाथ और पूजा का लाभ नहीं मिलता है। अब सवाल है कि आखिर सोमवार को किन कामों को नहीं करना चाहिए। इस लेख में हम आपको बताएंगे की क्या-क्या नहीं करना चाहिए।
क्या न करें
- सोमवार के दिन काले वस्त्र पहनना अशुभ माना जाता है।
- इस दिन क्रोध करने से भगवान शिव नाराज होते हैं।
- इस दिन झूठ बोलने से बचना चाहिए।
- इस दिन मां का अपमान भूलकर भी नहीं करना चाहिए।
- इस दिन तामसिक भोजन करने से बचें।
- भगवान शिव की पूजा में तुलसी का प्रयोग वर्जित माना गया है।
- भोलेनाथ को नारियल पानी भी नहीं चढ़ाया जाता है।
- इसके अलावा शिवलिंग पर शंख से जल अर्पित नहीं करना चाहिए।
पूर्व, उत्तर या आग्नेय दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए
सोमवार के दिन पूर्व, उत्तर या आग्नेय दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। ऐसा करना शुभ नहीं माना जाता है। यदि किसी वजह से करना ही पड़े तो शिवजी की पूजा के बाद ही करें। इस दौरान उनसे अपनी मजबूरी के लिए क्षमा याचना करें।
शक्कर का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए
सोमवार के दिन शक्कर का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। ऐसा करने वाले जातकों को पूजा का पूर्ण फल नहीं मिलेगा। इसलिए कोशिश करें कि, चीनी के साथ मिठाइयों का सेवन भी न करें।
दूध का दान नहीं करना चाहिए
सोमवार को शिव की पूजा में सफेद वस्त्र पहनने से बचना चाहिए इसके अलावा, दूध का दान भी नहीं करना चाहिए। इन दोनों काम करना भी शुभ नहीं माना जाता है। इस दिन तामसिक भोजन करने से भी बचें।
पीली मिठाई का भोग नहीं लगाना चाहिए
सोमवार के दिन लड़ाई-झगड़ा नहीं करना चाहिए और किसी का अपमान नहीं करना चाहिए। इसके अलावा, देवों के देव भगवान शिव को पीली मिठाई का भोग भी नहीं लगाना चाहिए।
महामृत्युंजय मंत्र का करें जाप
सोमवार के दिन शिवलिंग पर चंदन,अक्षत, दूध, गंगाजल और तिल मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए। भगवान शिव को बिल्व पत्र और धतूरा बहुत प्रिय हैं, इसलिए उन्हें ये चीजें अर्पित करें।
इसके अलावा महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें और सूर्योदय के दौरान शिवलिंग पर गन्ने के रस से अभिषेक करना चाहिए। इस दिन आप गरीबों को भोजन और दान जरूर कराना चाहिए।
यह भी पढ़े : मिथुन, सिंह सहित 5 राशियों पर बरसेगी भगवान शिव की विशेष कृपा