जानें सभी राशियों का आज का राशिफल
Panchang And Rashifal, (आज समाज), नई दिल्ली: 18 नवंबर 2025 को मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। फिर इसके बाद चतुर्दशी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर स्वाति नक्षत्र और आयुष्मान योग का संयोग बन रहा है। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें मंगलवार को अभिजीत मुहूर्त 11:41-12:23 मिनट तक रहेगा। राहुकाल दोपहर 14:41-16:00 मिनट तक रहेगा। आज वृश्चिक राशि में सूर्य, मंगल और बुध का दुर्लभ त्रिग्रही योग बन रहा है। इस महायुति से कई राशियों की किस्मत चमकेगी, जिससे करियर में सफलता और आर्थिक लाभ के योग बनेंगे। आइए जानते हैं आज के दिन आपका करियर कैसा रहने वाला है।
राशिफल
- मेष: मेष राशि के जातकों के लिए दिन परेशानियों से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा। योजनाबद्ध तरीके से किए गए कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। अपनी कुशलता के दम पर आप कारोबार में आ रही परेशानियों पर काबू पा लेंगे। आज के दिन विरोधियों की मदद लेनी पड़ सकती है। आपको छोटे मोटे कार्यों के लिए इन लोगों पर भरोसा करना पड़ेगा।
- वृष: आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में कुछ कठिनाई से सामना हो सकता है। एक साथ कई प्रकार के काम हाथ में ले लेने से आपको परेशानी हो सकती है। आज का दिन आपके लिए मिश्रित फल देने वाला रहेगा। इस दौरान आपको रिस्क लेने के लिए तैयार रहना होगा। समय के साथ कार्य करने से आपको सफलता प्राप्त होगी।
- मिथुन: मिथुन राशि के जातकों को आज लंबे समय के बाद फुर्सत के पल मिलेंगे। इस दौरान आपको अपने व्यक्तिगत जीवन पर सोच विचार करने का मौका मिलेगा। आने वाले दिनों में मांगलिक कार्यक्रमों में शामिल होने का मौका मिलेगा। ऐसे में आपके लिए बेहतर होगा कि वस्त्र और आभूषण आदि पहने से ही तैयार कर लें।
- कर्क: कर्क राशि वालों का आज का दिन व्यस्तता से भरा रहने वाला है। आज के दिन आपको ढेर सारे कार्यों को करने के लिए तैयार रहना पड़ेगा। इस दौरान आपके लिए यात्रा के भी योग बन रहे हैं। अपने काम को बढ़ाने के लिए संपर्क और गठजोड़ भी करने पड़ सकते हैं। यह यात्रा भविष्य में आपके लिए लाभदायक साबित होगी।
- सिंह: सिंह राशि वालों को आज के दिन भाग्य का साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में कामकाज अच्छा होता दिखेगा। अपने कामकाज के अलावा आपको रोमांस और मन की इच्छाओं का भी ध्यान रखना पड़ेगा। कभी कभी ज्यादा परिश्रम करने से आप बोर हो सकते हैं। ऐसे में मनोरंजन आपके लिए बेहतर विकल्प साबित होगा।
- कन्या: कन्या राशि वालों के लिए दिन आर्थिक मामलों में मिश्रित रहने वाला है। आपने अब तक जीवन में करियर से ज्यादा प्रेम, रोमांस और भाग्य पर भरोसा किया है, लेकिन अब समय है कि आप अपने कौशल और मेहनत पर ध्यान दें। यदि शुरूआत से ही आप अपने काम में अधिक गंभीर होते, तो शायद परिवार का पूरा सहयोग भी सहज ही मिल जाता। वर्तमान परिस्थितियों में प्रियजनों का नाराज होना भी संभव है।
- तुला: तुला राशि के जातकों के लिए आज आर्थिक मामलों में सतर्क रहना होगा। स्वास्थ्य पर भी आपको ध्यान देने की जरूरत है। ऐसे में लापरवाही न करें और जरूरत पड़ने पर तुरंत चिकित्सक से सलाह लें। कार्यक्षेत्र में विवाद या तनाव की स्थिति पैदा हो सकती है। आर्थिक संतुलन बनाए रखने के लिए योजनाबद्ध ढंग से खर्च करें।
- वृश्चिक: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। हाल ही में आपके जीवन में कई परिवर्तन आए हैं, जिनका असर अब भी महसूस हो रहा है। प्रेम से संबंधित किसी प्रकार के निर्णय में अस्थिरता आ सकती है। ऐसे में चीजों से बचने का मन भी हो सकता है। धैर्य और समझदारी से काम लें।
- धनु: रोमांस के मामले में आपके जीवन में नफरत और प्रेम का लेखा जोखा बराबर रहता है। आपमें से कईं लोग ऐसे हैं जिनको इन दिनों अपने गृहस्थ जीवन को संवारने में काफी मेहनत करनी पड़ रही है। कुछ लोग अपने प्रेम संबंधों को विवाह में तब्दील करने की कोशिश भी कर सकते हैं।
- मकर: आज के दिन आप अपने करियर दाम्पत्य जीवन तथा माता पिता सहित संतान और परिवार के सदस्यों पर अधिक केन्द्रित हो सकते हैं। यदि आप नौकरी पेशा हैं तो आपको किसी अच्छे काम का पुरस्कार भी मिल सकता है। घर में आपका माहौल बहुत शान्त है और यह सब आगे चलकर आपके लिए कुछ ऐसी खुशियां ला सकता है।
- कुंभ: आज आपकों अपने मन पर पूरा ही नियंत्रण रखना पड़ेगा। किसी साथी या पड़ोसी के द्वारा कही गई बात पर आप अचानक ही भड़क सकते है, लेकिन ध्यान रखें कि झगड़ा मोल लेने के बाद सुलह सफाई करने की भी गुंजाइश रखनी चाहिए।
- मीन: बृहस्पति ग्रह की सहायता से आप अपने कार्यक्षेत्र में इस समय अच्छी ख्याति और यश बटोर सकते हैं। अगर गंभीर होकर अपने कार्य में तत्पर हैं तो उन्नति की उच्च सीमा तक भी जा सकते हैं। समय का सहयोग अगर मिलता रहा और आपकी इच्छा शक्ति इसी तरह से कायम रही तो वह समय भी दूर नहीं होगा।