Samsung ने साथ लॉन्च किए 2 नए 5G स्मार्टफोन, 16GB RAM, 50MP कैमरा, दाम आपके बजट वाला

0
363
Samsung Galaxy a14 5G Price

आज समाज डिजिटल, Samsung Galaxy a14 5G Price : साउथ कोरियाई कंपनी Samsung ने अपने 2 नए 5G स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। इन 2 नए स्मार्टफोन में Galaxy A14 5G और Galaxy A23 5G शामिल हैं।

इन स्मार्टफोन को कंपनी ने अपनी आधिकारिक साइट पर इन उपलब्ध करा दिया है। इनमें आपको रैम एक्सपेंशन का भी ऑप्शन मिलता है। इनमें से Samsung Galaxy A23 5G को जापान में पहले ही लॉन्च कर दिया गया था। वहीं कंपनी ने इन दोनों फोन को लेकर ऑलराउंडर परफॉरमेंस और पैकेज का वादा किया है। इसमें आपको 16GB की रैम, 50MP का दमदार कैमरा और 5000mAh की क्षमता वाली बैटरी मिलती है। 

आइए जाते हैं Samsung Galaxy A23 5G और Galaxy A14 5G की कीमत व अन्य फीचर्स

Samsung Galaxy A23 5G Price

Samsung Galaxy A23 5G स्मार्टफोन 22,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर आता है। इसमें 6GB RAM और 128GB स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है। वहीं 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये है। हैंडसेट लाइट ब्लू, ऑरेंज और सिल्वर कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। 

Samsung Galaxy A14 5G Price

इसके अलावा यदि आप एक सस्ता ऑप्शन चाहते हैं, तो Samsung Galaxy A14 5G को खरीद सकते हैं। इसका 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट 16,499 रुपये में आता है। वहीं 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये है, जबकि 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट का दाम 20,999 रुपये है। दोनों ही हैंडसेट सैमसंग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।  

Samsung Galaxy A23 5G की स्पेसिफिकेशन

Galaxy A23 5G में चार रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है। अन्य तीन लेंस में एक अल्ट्रा वाइड, डेफ्थ और मैक्रों हैं। Galaxy A23 5G में 6।6 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। Galaxy A23 5G में 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा।

Galaxy A23 5G में स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 16 जीबी रैम दिया गया है जिसमें वर्चुअल रैम है। Galaxy A23 5G के साथ कंपनी ने 3।5 साल सिक्योरिटी अपडेट का दावा किया है। Galaxy A23 5G में 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 25W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। 

Samsung Galaxy A14 5G की स्पेसिफिकेशन

Galaxy A14 5G को डार्क रेड, लाइट ग्रीन और ब्लैक कलर में खरीदा जा सकेगा। Galaxy A23 5G को सिल्वर, ऑरेंज और लाइट ब्लू कलर में खरीदा जा सकेगा। इसमें 6।6 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है।  इसमें Exynos 1330 प्रोसेसर दिया गया है जो कि एक ऑक्टाकोर प्रोसेसर है। Galaxy A14 5G के साथ 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। Galaxy A14 5G में 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ पावर सेविंग मोड भी है।

Galaxy A14 5G में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है। वहीं अन्य दो लेंस में एक डेफ्थ और एक मैक्रो लेंस शामिल हैं। फोन में 16 जीबी तक रैम (वर्चुअल रैम भी शामिल) है। 

ये भी पढ़ें : Airtel यूजर्स को झटका, कंपनी महंगे कर सकती है अपने प्रीपेड प्लान

ये भी पढ़ें : Jio ने लॉन्च किए 899 रुपये और 349 रुपये वाले 2 रिचार्ज प्लान्स, जानिए इनकी डिटेल्स

ये भी पढ़ें : Realme 10 4G की पहली सेल आज से, कैसे ले सकते हैं फोन, क्या है इसकी खासियतें

ये भी पढ़ें : Google Doodle Today Special : गूगल ने भारत के ओलंपिक पदक विजेता खाशाबा दादासाहेब जाधव का डूडल बनाकर दी खास अंदाज में श्रद्धांजलि

ये भी पढ़ें : U19 Womens World Cup का आज से आगाज, कहां देखें लाइव प्रसारण, किस टीम का कब और किसके है मैच, जानिए पूरा शेड्यूल

Connect With Us: Twitter Facebook
SHARE