Motorola Razr 2023 आया सामने, यूनिक डबल-टोन बैक पैनल के साथ खींचेगा सबका ध्यान

0
349
Motorola Razr 2023 Design

आज समाज डिजिटल, Motorola Razr 2023 Design : Lenova के स्वामित्व वाली कंपनी Motorola ने बीते दिन ही भारत में अपना लेटेस्ट Moto G73 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया है जोकि यह फोन यूरोप में लॉन्च हुए मॉडल से थोड़ा बहुत अलग है।

वहीं अब कंपनी अपना Motorola Razr 2023 एडिशन भी जल्द ही सबके सामने लेकर आएगी। इस फोल्डेबल फोन की एक झलक भी कंपनी ने दिखाई है।

जिसमें देखा जा सकता है कि मोटोरोला का अपकमिंग फोल्डेबल फोन यूनिक डबल-टोन बैक पैनल डिजाइन के साथ दस्तक देने वाला है। वहीं कंपनी का दावा है कि यह पुराने मॉडल की तुलना में काफी हद तक बेहतर होने वाला है।

ये फीचर्स मिलने की संभावना (Motorola Razr 2023 Design)

लीक की मानें, तो मोटोरोला के अपकमिंग फ्लिप फोन में एक बड़ा अपग्रेड बड़ा कवर डिस्प्ले होगा। यह फोन 3.7 इंच AMOLED कवर डिस्प्ले के साथ दस्तक दे सकता है, दो कि Samsung Galaxy Z Flip 4 के 2.7 इंच कवर डिस्प्ले से भी बड़ा होगा। इन सब के अलावा, फिलहाल इस फोन से जुड़ी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।

Motorola Razr 2023 का डिजाइन

एक रिपोर्ट में Motorola Razr 2023 की लाइव तस्वीर शेयर की गई है। इस तस्वीर में फोन का बैक पैनल डिजाइन देखा जा सकता है, जो कि काफी यूनिक है। फोन के बैक पैनल पर डुअल-टोन डिजाइन देखा जा सकता है। फोन के बैक पर डुअल रियर कैमरा सेटअप भी देखा जा सकता है, जिसके साथ LED फ्लैश को जगह दी गई है।

इसके ऊपरी बैक पैनल पर बड़ा रियर डिस्प्ले पैनल देखा जा सकता है, जो तस्वीर में ऑफ है। हालांकि, संभावना यह भी है कि फोन के ऊपरी बैक पैनल पर यह मिरर-फिनिश डिजाइन भी हो सकता है। वहीं, दूसरी ओर लोअर बैक पैनल पर मरुन रंग का बैक पैनल देखा जा सकता है।

बैक पैनल क बीचो-बीचो दो ग्लॉसी मरून रंग की हॉरिजॉन्टल लाइन देखी जा सकती है, यह फोन का हींज है। फोन के निचले हिस्से पर Motorola व Razr ब्रांडिंग दी गई है। फोन के दाएं किनारे पर वॉल्यूम रॉकर व पावर बटन को जगह दी गई है।

कब होगा लॉन्च

आपको बता दें, Lenovo के सीईओ Yuanqing Yang ने बार्सिलोना में आयोजित Mobile World Congress के दौरान Motorola Razr 2023 फोल्डेबल एडिशन लॉन्च डिटेल्स कंफर्म की थी। सीईओ ने इवेंट के दौरान एक इंटरव्यू में कहा था कि Motorola Razr काफी शानदार काम कर रहा है और इस फोल्डेबल फोन का अगला एडिशन ‘जल्द ही’ रिलीज किया जाने वाला है। बताया गया है कि अपकमिंग फोल्डेबल डिवाइस पहले की तुलना में काफी बेहतर होने वाला है।

ये भी पढ़ें : Oppo Find X6 Series होने जा रही है लॉन्च, जानिए फीचर्स, स्पेसिफिकेशंस और कीमत

ये भी पढ़ें : Moto Edge 40 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, रेंडर्स के जरिए सामने आए ये फीचर्स

ये भी पढ़ें : Xiaomi 13 Pro की पहली सेल आज दोपहर 12 बजे से, मिलेंगे ये खास ऑफर्स

ये भी पढ़ें : Moto G Power 2023 : लॉन्च से पहले यहां जानिए स्पेसिफिकेशंस और कीमत

Connect With Us: Twitter Facebook
SHARE