HP ने लॉन्च किया नया लैपटॉप, 360-डिग्री हिंज, टच डिस्प्ले और 1TB स्टोरेज

0
341
Hp Envy x360 15 Laptop Price

आज समाज डिजिटल, Hp Envy x360 15 Laptop Price : HP ने अपना नया लैपटॉप Envy x360 15 को भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस लैपटॉप को चार वेरिएंट में पेश किया है, जिसकी शुरुआती कीमत 82999 रुपये है, जो 1,14,999 रुपये तक है।

इन लैपटॉप को मेन स्ट्रीम क्रिएटर्स के लिए लाया गया है। इ लैपटॉप में 15.6 इंच की OLED डिस्प्ले दी गई है। लैपटॉप में 360-डिग्री हिंज और IR फेस रिकग्निशन टेक्नोलॉजी जैसे फीचर्स दिए गए हैं। लैपटॉप में डिस्प्ले के साथ टच डिस्प्ले पैनल और 10 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलती है। आइए जानते हैं लैपटॉप के अन्य फीचर्स के बारे में

एचपी ने अपने इस लैपटॉप में Emoji Keyboard का इस्तेमाल किया गया है। साथ ही इसमें 5MP IR camera है, जो ऑटो फ्रेम टेक्नोलॉजी के साथ आता है। इसमें इंटेलीजेंट पावर मैनेजमेंट का इस्तेमाल किया गया है।

HP Envy x360 के फीचर्स

HP’s Envy x360 15 लैपटॉप में 15.6 इंच का OLED आईसेफ-सर्टिफाइड टच डिस्प्ले मिलता है। यह एक मैग्नेटिक कनेक्शन के साथ आता है, जो एचपी एमपीपी 2.0 टिल्ट पेन का उपयोग करते हुए बारीक डिटेल्स कैप्चर करने के लिए बेहतर लेटेंसी और सेंसिटिविटी प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें 12th-gen Intel Core EVO i7 का इस्तेमाल किया गया है।

कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 6E और Bluetooth 5.2 फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी ने इसमें स्मार्ट सेंस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है, जो सिस्टम को मैंटेंन रखने का काम करती है। इसमें स्किन टेम्परेचर से लेकर सिस्टम नॉइस तक शामिल है। नया HP Envy x360 15 में 12वीं जनरेशन के Intel Core i7 प्रोसेसर तक की पावर मिलती है, जो Intel Iris Xe इंटीग्रेटेड ग्राफिक्स से लैस है। 

5 मेगापिक्सल का वेबकैम (HP Latest Laptop)

लैपटॉप के साथ 5 मेगापिक्सल का वेबकैम और आईआर फेस रिकग्निशन टेक्नोलॉजी का सपोर्ट मिलता है। कैमरे के साथ फिजिकल कैमरा प्राइवेसी शटर मिलता है। HP Envy x360 15 (2023) के साथ बैंग और Olufsen स्पीकर मिलते हैं। लैपटॉप में कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 6E और ब्लूटूथ 5.2 का सपोर्ट दिया गया है। एंट्री लेवल के वेरिएंट में एचडी स्क्रीन मिलेगी और उसकी पीक ब्राइटनेस 250 nits है।

10 घंटे की बैटरी लाइफ (Hp Envy x360 15 Laptop Price)

बैटरी बैकअप की बात करें तो इसमें 10 घंटे की बैटरी लाइफ मिलती है। यह फास्ट फाइल ट्रांसफर के लिए एचपी क्विक ड्रॉप (QuickDrop) फीचर के साथ आता है। इसके अलावा लैपटॉप में फोटो स्केचिंग और फोटो मैनेजिंग के लिए एचपी पैलेट प्रोग्राम प्री-लोडेड मिलता है। 

इस लैपटॉप को चार वेरिएंट में पेश किया गया है और उनके नाम HP Envy x360 15 ew0037tu, HP Envy x360 15 ew0040tu, HP Envy x360 15 ew0043tu और HP Envy x360 15 ew0048tu हैं।

ये भी पढ़ें : Airtel यूजर्स को झटका, कंपनी महंगे कर सकती है अपने प्रीपेड प्लान

ये भी पढ़ें : Jio ने लॉन्च किए 899 रुपये और 349 रुपये वाले 2 रिचार्ज प्लान्स, जानिए इनकी डिटेल्स

ये भी पढ़ें : Vijay Sales लाया बम्पर ऑफर, मोबाइल या किसी भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पर मिल रहा 65 प्रतिशत तक का डिस्काउंट

ये भी पढ़ें : Google Doodle Today Special : गूगल ने भारत के ओलंपिक पदक विजेता खाशाबा दादासाहेब जाधव का डूडल बनाकर दी खास अंदाज में श्रद्धांजलि

ये भी पढ़ें : वॉट्सएप पर मैसेज को शेड्यूल कैसे करें, टाइम सेट करो, जब चाहोगे तब सेंड होगा मैसेज

Connect With Us: Twitter Facebook
SHARE