Weather Update: धूप से राहत पर सर्द हवाएं बनी दुश्वारियां, कोहरे से राहत के आसार, यूपी के मऊ जिले में मड़ई में आग से पांच लोग मरे

0
289
Weather Update
जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग स्थित अफरवात के ऊंचे इलाकों में ताजा हिमपात के बाद बर्फ से ढकी घरों की छतें।

आज समाज डिजिटल, नई दिल्ली, (Weather Update): पहाड़ी राज्यों से लेकर उत्तर भारत में मैदानी इलाकों तक आज सुबह धूप निकली गई, लेकन सर्द हवाओं ने लोगों की दुश्वारियां बढ़ा दी हैं। क्षेत्र के कई इलाकों में आज अलसुबह भी ठंड के साथ घने कोहरा रहा जिससे लोगों को खासी परेशानी हुई। उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र में मड़ई में आग लगने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। शाहपुर गांव में कल रात करीब साढ़े नौ बजे यह घटना हुई। घटना की वजह का पता नहीं चल सका है।

ये भी पढ़ें :  Jammu Kashmir News: जम्मू के सिद्दड़ा इलाके में मुठभेड़, 3 आतंकी ढेर

कोहरा रहेगा पर घने कोहरे से राहत का अनुमान

मंगलवार को शीत लहर के चलते एक आर जहां ठिठुरन बनी रही दूसरी ओर कोहरे के कारण विमान व रेल यातायात बाधित हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों और उत्तरी राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में शाम व कल सुबह कोहरा छाए रहने की संभावना है। विभाग ने बताया कई राज्यों में कोहरे के कम होने की संभावना है।

दिल्ली में शीत लहर जारी, कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 3 से 7 डिग्री

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शीत लहर जारी है। आईएमडी के अनुसार यहां आज न्यूनतम तापमान 7 डिग्री है। मंगलवार को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, पश्चिमी यूपी व इससे सटे उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 3-7 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है। पश्चिमी राजस्थान के चूरू में सबसे कम न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

हिमाचल में पांच जगह तापमान जमाव बिंदु से नीचे

हिमाचल प्रदेश में एक सप्ताह में कई बार बादल छाए, लेकिन बारिश नहीं हुई। इस तरह प्रदेश में शुष्क ठंड से राहत नहीं मिल रही है। राज्य की चोटियों पर हिमपात के चलते पांच जगह पर तापमान जमाव बिंदु से नीचे चल रहा है। मौसम विभाग ने कहा है कि रोहतांग सहित चोटियों पर कल हिमपात होने का अनुमान है, जबकि निचले क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है। नए साल में दो जनवरी तक मौसम में बदलाव की संभावना कम है। प्रदेश में अक्टूबर में बारिश हुई थी, नवंबर व दिसंबर में अब तक सूखे जैसी स्थिति बनी है। इससे कृषि व बागवानी भी प्रभावित हो रही है।

उत्तराखंड में कुछ जगह शीत दिवस की चेतावनी

उत्तराखंड में दिन में चटख धूप राहत दे रही है, पर सुबह-शाम सर्द हवाएं दुश्वारियां बढ़ा रही हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन दिन राज्य की ऊंची चोटियों पर हल्की बारिश व बर्फबारी हो सकती है। वहीं प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में घना कोहरे के आसार हैं। खासकर ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार में शीत लहर चलने के साथ ही अत्यंत शीत दिवस की स्थिति का आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

कोहरे के कारण थमी रफ्तार, 323 ट्रेनें रद

ठंड़ और घने कोहरे का असर रेल सेवाओं पर लगातार देखने को मिल रहा है। रेलवे ने 323 ट्रेनों को रद कर दिया है। इसमें से 279 ट्रेनों को पूरी तरह, जबकि 44 ट्रेनों को आंशिक रूप से रद कर दिया है।रद की गई ट्रेनों में बिहार, महाराष्ट्र, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली और अन्य राज्यों से चलने वाली गाड़ियां शामिल हैं। इसके अलावा 24 ट्रेनों को रीशेड्यूल्ड और 4 ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है। रद की ट्रेनों में गरीब रथ और जनशताब्दी जैसी ट्रेनों का नाम शामिल हैं। कई गाड़ियां देरी से चल रही हैं।

ये भी पढ़ें : Covid Updates : देश में कोरोना के 236 नए मामले, 2 मरीजों की मौत, कल 201 मामले थे

Connect With Us: Twitter Facebook

 

SHARE