Punjab CM News : प्रवास का मुद्दा एक वैश्विक चिंता बन चुका : मान

0
589
Punjab CM News : प्रवास का मुद्दा एक वैश्विक चिंता बन चुका : मान
Punjab CM News : प्रवास का मुद्दा एक वैश्विक चिंता बन चुका : मान

कहा, न्यूजीलैंड में नगर कीर्तन का विरोध होना गंभीर मुद्दा, केंद्र सरकार को लेना चाहिए संज्ञान

Punjab CM News (आज समाज), चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा है कि न्यूजीलैंड में नगर कीर्तन का विरोध होना एक गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि वहां पर पहले भी ऐसे धार्मिक समागम होते रहे हैं और सभी मिलजुलकर उनमें भाग लेते हैं। मान ने कहा कि भारत सरकार को यह मामला न्यूजीलैंड सरकार के समक्ष उठाना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि न्यूजीलैंड एक शिक्षित देश है, लेकिन प्रवास का मुद्दा एक वैश्विक चिंता बन चुका है। भगवंत सिंह मान ने पंजाब और पंजाबियों के हितों की रक्षा के लिए राज्य सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराई।

युवाओं के उज्जवल भविष्य के लिए कर रहे काम

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि एक तरफ जहां राज्य सरकार पंजाबी युवाओं को डॉक्टर और इंजीनियर बनाकर भविष्य की जरूरतों के लिए तैयार करने के लिए गंभीर प्रयास कर रही है, वहीं अकाली दल राज्य को डायनासोर युग में वापस खींचने पर तुला हुआ है।उन्होंने कहा कि आप सरकार पंजाब के युवाओं को डॉक्टर और इंजीनियर बनाने की दिशा में काम कर रही है ताकि वे जीवन में सफल हो सकें। उन्होंने कहा कि अकाली दल, जिसने राज्य में नशों को लाकर युवाओं को बर्बाद किया, अब पंजाब को डायनासोर युग में वापस ले जाना चाहता है। व्यंग्यात्मक लहजे में भगवंत सिंह मान ने कहा कि अकालियों का डायनासोर असल में हवा से भरा एक प्लास्टिक का खिलौना है, जिसे लोग जल्द ही उड़ा देंगे।

मेगा पीटीएम में 23.3 लाख अभिभावकों ने की भागीदारी

मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल ही में सरकारी स्कूलों में हुई मेगा शिक्षक-अभिभावक बैठकों (मेगा पी.टी.एम.) में 23.3 लाख अभिभावकों की भागीदारी एक बेहद सकारात्मक संकेत है, जो पंजाब के उज्ज्वल भविष्य को दशार्ती है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह एक मिसाल कायम करने वाला बदलाव है, क्योंकि पहले ऐसी बैठकें केवल निजी स्कूलों में होती थीं, जबकि सरकारी स्कूलों में यह व्यवस्था लगभग नदारद थी। उन्होंने कहा कि यह विद्यार्थियों की भलाई के लिए अपनाई जा रही सबसे बेहतरीन पहलों में से एक है।

पंचायतों के साथ बैठकर प्रगति की समीक्षा की

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने धूरी विधानसभा क्षेत्र की पंचायतों के साथ बैठक कर विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। चुने हुए प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें गांवों और लोगों की समस्याओं को समझना चाहिए और उनके समाधान के लिए हर संभव प्रयास करने चाहिए। भगवंत सिंह मान ने इस बात पर जोर दिया कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) का पूरा उपयोग किया जाए, ताकि जरूरतमंदों को रोजगार मिल सके और विकास कार्य कुशलता से पूरे किए जा सकें।

ये भी पढ़ें : Punjab Breaking News : ग्रामीण विकास में सरपंचों की भूमिका अहम : सीएम

 

  • TAGS
  • [post_tags]