Punjab News Update : संविदा कर्मचारियों को नियमित किया जाएगा : भुल्लर

0
1152
Punjab News Update : संविदा कर्मचारियों को नियमित किया जाएगा : भुल्लर
Punjab News Update : संविदा कर्मचारियों को नियमित किया जाएगा : भुल्लर

कहा, कर्मचारी संगठनों की हर जायज मांग को जल्द किया जाएगा पूरा

Punjab News Update  (आज समाज), चंडीगढ़ : पंजाब सरकार परिवहन विभाग के संविदा कर्मचारियों को नियमित करने सहित उनकी सभी जायज मांगों का शीघ्र समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह बात परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने कही। उन्होंने बताया कि इन कर्मचारियों की मांगों पर विचार-विमर्श के लिए 3 फरवरी, 2026 को परिवहन सचिव के साथ यूनियन सदस्यों की बैठक तय की गई है।

आज यहां पंजाब रोडवेज, पनबस/पीआरटीसी कॉन्ट्रेक्ट वर्कर्स यूनियन पंजाब के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक के दौरान भुल्लर ने कहा कि मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि विभाग के संविदा कर्मचारियों की सभी जायज मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जा रहा है।

प्रदेश सरकार कर्मचारियों की भलाई के लिए प्रतिबद्ध

मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार जहां कर्मचारियों और मुलाजिमों की भलाई के लिए प्रतिबद्ध है, वहीं राज्य के लोगों और यात्रियों के हितों का भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है। मंत्री ने कर्मचारी यूनियन के प्रतिनिधियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि वे जनहित में अपनी सेवाएं निभाते रहें और सरकार भी अपने कर्मचारियों का पूरा ख्याल रखेगी। इस अवसर पर परिवहन सचिव वरुण रूजम, विशेष प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री कुमार अमित, निदेशक स्टेट ट्रांसपोर्ट राजीव कुमार गुप्ता, एएमडी पीआरटीसी नवदीप कुमार के अलावा रेशम सिंह (प्रदेश प्रधान), समशेर सिंह (जनरल सेक्रेटरी), हरकेश कुमार विक्की (सीनियर उपाध्यक्ष), बलजीत सिंह (कैशियर) और जगतार सिंह सहित अन्य नेता बैठक में उपस्थित थे।

कर्मचारियों से जुड़े हर मुद्दे को हल किया जाएगा

पंजाब के संसदीय मामलों और एनआरआई मंत्री डा. रवजोत सिंह ने राज्य सरकार की कर्मचारियों के प्रति प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में सरकार कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों को हल करने के लिए पूरी तरह गंभीर है। उन्होंने बताया कि कच्चे कर्मचारियों सहित कर्मचारियों के कई अहम मुद्दों का समाधान पहले ही किया जा चुका है और शेष जायज मांगों पर भी सरकार सक्रिय रूप से विचार कर रही है। पंजाब सिविल सचिवालय में विभिन्न बैठकों की अध्यक्षता करते हुए डा. रवजोत सिंह ने शिक्षा विभाग से संबंधित मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर शिक्षा सचिव सोनाली गिरी सहित शिक्षा विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। बैठक के दौरान डा. रवजोत सिंह ने शिक्षा विभाग से संबंधित 13 विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत की।

ये भी पढ़ें : Punjab News : पंजाब में सेवा केंद्रों के माध्यम से लागू होगी आशीर्वाद योजना : डॉ. बलजीत कौर

  • TAGS
  • [post_tags]