Punjab Breaking News : पठानकोट में हथियारों का जखीरा बरामद

0
366
Punjab Breaking News : पठानकोट में हथियारों का जखीरा बरामद
Punjab Breaking News : पठानकोट में हथियारों का जखीरा बरामद

पाकिस्तान से भेजे गए थे हथियार, आतंकियों के हाथ लगने से पहले पुलिस ने किए जब्त

Punjab Breaking News (आज समाज), पठानकोट : पाकिस्तान में बैठे आतंकी भारत में अपनी आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए अब अमृतसर की बजाए पठानकोट सीमा का प्रयोग कर रहे हैं। ऐसा पुलिस द्वारा पिछले कई दिन की जांच के बाद सामने आया है। ज्ञात रहे कि भारत के कई मोस्ट वांटेड आतंकी जिनको पाकिस्तानी सरकार का संरक्षण प्राप्त है वे पाकिस्तान में बैठकर भारत के खिलाफ साजिश रचते हैं। इन्हीं आतंकियों में से एक है हरविंदर सिंह रिंदा जोकि पिछले कई साल से पाकिस्तान में रह रहा है।

रिंदा अपना आतंकी नेटवर्क चलाने के लिए अमृतसर की जगह पठानकोट एरिया में सक्रिय हो चुका है। उसने पठानकोट में अपने स्लीपर सेल एक्टिव कर लिए हैं। यही नहीं उसने पठानकोट के बॉर्डर क्षेत्र नरोट जैमल सिंह में जानलेवा हथियारों का एक जखीरा भी भेजा हुआ था, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। इन हथियारों में पुलिस ने तीन एके-47, दो पिस्टल जिनमें एक चाइना मेड व दूसरी टरकी मेड है और सात मैगजीन समेत 98 जिंदा कारतूस मिले हैं। जिला पुलिस ने यह कार्रवाई सेंटर एजेंसियों के साथ मिलकर की है।

पुलिस ने इस तरह हासिल की सफलता

डीआईजी बॉर्डर रेंज अमृतसर संदीप गोयल ने पठानकोट में प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि पठानकोट के नरोट जैमल सिंह थाना की पुलिस को सेंटर एजेंसियों से सूचना मिली थी कि आतंकी हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा पुत्र चरन सिंह संधू निवासी श्री हजूर साहिब नंदेड़ महाराष्ट्र जोकि आईएसआई के इशारे पर अपने साथियों संग मिलकर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने वाला है और उसने पाकिस्तान से हथियारों की भेजी खेप को पठानकोट के बॉर्डर क्षेत्र में छिपा कर रखा है जिसके बाद पुलिस ने उक्त क्षेत्र की सर्च दौरान भारी मात्रा में असला बरामद कर आतंकी रिंदा के खिलाफ केस दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों ने यह भी आशंका जताई है कि इतनी बड़ी बरामदी में पठानकोट या फिर अन्य क्षेत्र से किसी ना किसी व्यक्ति के मिलीभगत होने की संभावना है। पुलिस के हाथ कुछ इनपुट और हाथ लगे हैं। जल्द ही इस मामले में शामिल लोगों को पकड़ लिया जाएगा। हालांकि इन हथियारों से पंजाब समेत अन्य जगहों पर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की कोशिश की जानी थी।

ये भी पढ़ें : Punjab Crime News : पंजाब पुलिस ने एक ही दिन में 831 ड्रग हॉटस्पॉट पर की छापेमारी

  • TAGS
  • [post_tags]