Odisha Crime News: ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास को पुलिसकर्मी ने मारी गोली, हालत नाजुक

0
227
Odisha Crime News
ओडिशा के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री बीजू जनता दल (बीजद) के नेता नब किशोर दास

आज समाज डिजिटल, भुवनेश्वर,(Odisha Crime News): ओडिशा के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री व  बीजू जनता दल (बीजद) के वरिष्ठ नेता नब किशोर दास को एक पुलिसकर्मी ने जनसभा में जाने के दौरान गोली मार दी। झारसुगुड़ा के विधायक नब किशोर पर हमला आज  दोपहर में करीब सवा बारह बजे झारसुगुड़ा जिले के ब्रजराजनगर में गांधी चौक पर हुआ।

गोपाल दास ने सरकारी रिवाल्वर से मारी गोली

एएसआई गोपाल दास ने नब किशोर पर करीब से छह राउंड फायर किए, जिनमें से एक गोली मंत्री के सीने में लगी है। आनन-फानन में नब किशोर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत बेहद गंभीर बताई गई है।ब्रजराजनगर के एसडीपीओ गुप्तेश्वर भोई ने बताया कि गांधी चौक पुलिस अधिकारी गोपाल दास ने सरकारी रिवाल्वर से स्वास्थ्य मंत्री को गोली मारी है।

पुलिसकर्मी ने छह राउंड गोली चलाई, एक लगी

पुलिसकर्मी ने वाहन से बाहर निकलते ही नब किशोर पर फायरिंग शुरू कर दी। उसने छह राउंड गोली चलाई थी, जिसमें एक गोली मंत्री के सीने में लगी है। खबर लिखे जाने तक फायरिंग के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई थी। आरोपी पुलिसकर्मी को हिरासत में लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है। स्वास्थ्य मंत्री पर गोलीबारी की घटना के बाद बीजद कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए जिससे मौके पर तनाव का माहौल हो गया।

हाल ही में इसलिए खबरों में थे नब किशोर

बता दें कि नब किशोर हाल ही में खबरों में थे, जब उन्होंने कथित तौर पर महाराष्ट्र के एक मंदिर में 1 करोड़ रुपए से अधिक का सोने का कलश दान किया था। नब किशोर ने कथित तौर पर महाराष्ट्र के शनि शिंगणापुर मंदिर को 1.7 किलोग्राम सोने और 5 किलोग्राम चांदी से बने कलश दान किया था, जो देश के प्रसिद्ध शनि मंदिरों में से एक है।

पहली बार कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा

नब किशोर ने झारसुगुड़ा विधानसभा क्षेत्र से 2004 में पहली बार कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद 2009 में फिर उन्होंने कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ा और जीते। 2014 के चुनाव में भी दास ने कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में झारसुगुड़ा विधानसभा से चुनाव लड़कर जीत दर्ज की। साल 2019 के चुनाव में वे लगातार तीसरी बार इसी सीट से विधायक चुने गए। नव किशोर दास को क्षेत्र में प्रभावशाली नेता माना जाता है।

यह भी पढ़ें – Covid 19 29Th January Update: देश में कोरोना के 109 नए मामले, एक मरीज की मौत

यह भी पढ़ें – Mann Ki Baat 97th Episode: चुनौतियों के बावजूद पद्म पुरस्कार विजेताओं में आदिवासी समाज आगे : मोदी

Connect With Us: Twitter Facebook 

 

SHARE