Dharmshala News : नवीन कुमार ने संभाला कुलपति का पदभार

0
336
नवीन कुमार ने संभाला कुलपति का पदभार
नवीन कुमार ने संभाला कुलपति का पदभार

Dharmshala News (आज समाज),पालमपुर : चौधरी सरवन कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय, पालमपुर में प्रोफेसर नवीन कुमार ने कुलपति का पदभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने चैधरी सरवन कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय, पालमपुर से वर्ष 1986 में कृषि में स्नातक और 1988 में सस्य विज्ञान में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की। वह विश्वद्यालय में 02 दिसंबर,1989 को सहायक वैज्ञानिक के पद पर चयनित हुए। इस दोरान डॉ. नवीन ने 1998 में पंजाब कृषि विश्वविद्यालय, लुधियाना से डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की।

अपने 34 वर्षों से अधिक के कार्यकाल में उन्होंने विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं देते हुए कृषि शिक्षा, शोध एवं प्रसार का कार्य किया। उन्होंने 25 से अधिक पोस्ट ग्रेजुएट छात्रों को मार्गदर्शन किया है। उन्होंने विभिन्न राजकीय और राष्ट्रीय एजेंसियों द्वारा वित्त पोषित 24 से अधिक अनुसंधान परियोजनाओं में प्रधान अन्वेषक और सह प्रधान अन्वेषक के रूप में काम किया है।

  • TAGS
  • [post_tags]