विधायक गीता भुक्कल ने की हुडडा को कमान सौंपने की वकालत

0
714
geeta bhukal
geeta bhukal
झज्जर।  (संजीत खन्ना) पूर्व शिक्षा मंत्री और मौजूदा विद्यायक गीता भुक्कल ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस की कमान पूरी तरह से पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा को दी जानी चाहिए। लोग 10 साल के हुड्डा सरकार के कार्यकाल को याद कर रहे हैं। हुड्डा साहब ने 10 साल में प्रदेश को नम्बर वन पर लेकर गए थे, आज लोग उनको याद कर रहे है। हुड्डा साहब के कद को देखते हुए ये जिम्मेदारी सौंपनी चाहिए। संगठन न बनने की वजह से हम अपने आपको असहाय महसूस करते है।
उन्होंने कहा कि आज बीजेपी, जेजपी की सरकार पूरी तरह से फेल हो चुकी है, लोकदल का अस्तित्व खत्म हो चुका है। ऐसे में एकमात्र विकल्प केवल कांग्रेस पार्टी बनती है। इसके चलते प्रदेश में कांग्रेस संगठन खड़ा करने की जरूरत है। अभय चौटाला पर भी साधा निशाना, कहा वे कौन होते हैं हुड्डा साहब को जेल भेजने वाले। इसके साथ ही कहा कि कानून और न्यायलय सर्वोपरि है..हम देश की न्यायपालिका का सम्मान करते हैं। अभय चौटाला को पहले अपना घर परिवार व पार्टी को संभालना चाहिए।
उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी के बहकावे में इस तरह की स्टेटमेंट देते हैं अभय चौटाला। अभय चौटाला को बीजेपी सरकार के खिलाफ कांग्रेस का साथ देना चाहिए। झज्जर में अपने निवास स्थान पर पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रही थी गीता भुक्कल। नगर निकाय के चुनाव पर कहा, पार्टी से सिंबल पर चुनाव लड़के की गुजारिश की गई है।
अपने सिंबल पर लड़े परिषद चुनाव
मैं व्यक्तिगत चाहती हूं नगर परिषद के चुनाव पार्टी सिंबल पर लड़े जाए। बीजेपी व जेजेपी से जनता नाराज है, जिसके चलते निकाय व पंचायती चुनाव में देरी कर रही है सरकार। कांग्रेस पूरी तरह से तैयार, इन चुनाव में कांग्रेस का रहेगा अच्छा प्रदर्शन।  चौटाला साहब की रिहाई पर कहा, हमारे प्रदेश के बुजुर्ग नेता है हम उनका सम्मान करते है,लेकिन सबको पता है वो किन कारणों से जेल गए।
SHARE