Hockey player Balbir Singh Sr. was cremated with state honors: राजकीय सम्मान के साथ हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह सीनियर का हुआ अंतिम संस्कार

0
413

चंडीगढ़। हॉकी के जाने माने खिलाड़ी बलबीर सिंह सीनियर का सोमवार की चंडीगढ़ में निधन हो गया। वह 96 वर्ष के थे। उनके परिवार नेउनके निधना की जानकारी दी। सोमवार को चंडीगढ़ के सेक्टर 25 में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उन्होंने सुबह 6:17 बजे अंतिम सांस ली। उनके निधन के बाद पंजाब के खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ने उनके लिए भारत्पा रत्न की मांग की है। बता देंकि पिछले कईदिनों उनकी तबीयत खराब चल रही थी। आठ मई को उन्हें तेज बुखार और सांस लेने में तकलीफ होने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका कोविड-19 का टेस्ट भी कराया गया थो जो निगेटिव आया था। बलबीर सिंह सीनियर 1948 के लंदन ओलंपिक, 1952 के हेलसिंकी ओलंपिक और 1956 के मेलबर्न ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम के सदस्य थे। मेलबर्न ओलंपिक में बलबीर सिंह सीनियर ने भारतीय हॉकी टीम का नेतृत्व किया था। उन्हें 1957 में पद्म श्री दिया गया था। भारतीय हॉकी टीम ने 1975 में विश्व कप जीता था जिसकेवह कोच थे।

SHARE