Haryana Police stopped Lok Insaaf Party for 3 hours at Shambhu Bard,: दिल्ली जाने की जिद् पर अड़ी पंजाब की लोक इंसाफ पार्टी, हरियाणा पुलिस ने शंभु बार्ड पर 3 घंटे तक रोका

0
296
अंबाला सिटी। पंजाब की लोक इंसाफ पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा दिल्ली जाने को लेकर बुधवार अंबाला के शुंभ बार्डर पर पुरा बवाला मचा। एक तरफ हरियाणा पुलिस के जवान थे तो दुसरी तरफ पार्टी के कार्यकर्ता। कार्यकर्ता दिल्ली जाने की जिद् पर अड़े थे तो पुलिस के जवान उन्हें बेरिगेट्स के सहारे रोके हुए थे। पुलिस के जवानों ने कार्यकर्ताओं पर वाटर केनन का भी इस्तेमाल बार-बार किया। मगर न कार्यकत्र्ता टस से मस नहीं हुए। कार्यकर्ताओं का कहना था कि या तो उन्हें दिल्ली जाने दिया जाए या  गिरफ्तार किया जाए। मगर हरियाणा पुलिस का कहना था कि वह उन्हें हरियाणा में एंट्री करने देंगे। शुंभ बार्डर पर यह बवाल करीब 3 घंटे से भी ज्यादा चला।
बैंस बद्रर्स की अगुवाई में पहुंचे थे सैंकड़ों कार्यकर्ता, पुलिस ने रोका
किसानों के मसले पर लुधियाना दक्षिण के लोक इंसाफ पार्टी विधायक सिमरनजीत सिंह बैंस व लुधियाना के ही विधायक बलजिंद्र सिंह बैंस की अगुवाई में सैंकड़ों कार्यकर्ता पंजाब के फतहेगढ़ से बाइकों पर सवार होकर बुधवार करीब 3 बजे शुंभ बार्डर पहुंचे थे। उन्होंने प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत अंबाला से होते हुए दिल्ली जाना था। जिसके चलते अंबाला पुलिस की ओर कड़ी सुुरक्षा व्यवस्था की गई थी। जब इन कार्र्यकर्र्ताओं ने हरियाणा की सीमा में घुसने का प्रयास किया तो अंबाला पुलिस ने उन्हें सीमा में घुसने नहीं दिया और उन्हें शुंभ बार्डर पर ही रोक लिया।
वाटर कैनन बरसता रहा मगर डटे रहे कार्यकर्ता
वाटर कैनन के जरिये पंजाब से आने वाले कार्यकर्ताओ पर पानी की जोरदार बौछारे की गई। पानी की बौझारे करीबन 2 घंटे तक लगातार जारी रही। मगर कार्यकर्ता टस से मस नहीं हुए और मोदी सरकार के खिलाफ किसान विरोधी सरकार होने के नारे लगाते रहे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने काले झंडे भी लहराए। पुलिस के आलाधिकारी बार बार माइक पर प्रदर्शनकारियों को चेतावनी दी कि वे वापिस चले जाएं, अन्यथा उन्हे बल प्रयोग करना पड़ेगा। मगर कार्यकर्ता नहीं माने ओर अपना प्रर्दशन जारी रखा।
न दिल्ली जाने दिया और न की गिरफ्तारी, तो 3 घंटे बाद वापिस चले गए कार्यकर्ता
पंजाब की लोक इंसाफ पार्टी के कार्यकर्ता दिल्ली जाने की जिद् पर अड़े रहे। मगर पुलिस उन्हें रोके हुए थी। कार्यकर्ताओं का कहना था कि उन्हें या तो दिल्ली जाने दिया आए या फिर उनकी गिरफ्तारी की जाए। मगर हरियाणा पुलिस द्वारा न उन्हें जाने की इजाजत दी और न ही उन्हें गिरफ्तार किया।   इसी के चलते यह प्रर्दशन करीब 3 घंटे चला। जिसके बाद शाम के करीब 6 बजे सभी कार्यकर्ता प्रदर्शन स्थल से वापिस पंजाब की तरफ चले गए।
हाइवे था सील, तो यात्री ने घघर नदी को ही बनाया रास्ता
लोक इंसाफ पार्टी के तय कार्यक्रम के तहत अंबाला पुलिस ने पहले ही शुुभं बार्डर को दोनों ओर से सील कर दिया था। इसी के चलते दिनभर यात्रियों को भारी परेशानियों से झुझना पड़ा। कई यात्रियों को रूट डायवर्ट के दौरान लंबी दुरी तय करनी पड़ी तो कई ने शुंभ बार्डर सील होने के चलते पुल के नीचे निकल रही घघर नदी को ही रास्ता बना लिया और पैदल ही पानी के बीच से ही बार्डर के उस ओर निकलकर अपने गणत्तव तय पहुंचे।
डीसी ने प्रदर्शन की सूचना पर लगाई धारा 144
जिलाधीश अम्बाला अशोक कुमार शर्मा ने दण्ड प्रक्रिया नियमावली 1973 की धारा 144 द्वारा प्रदत्त शक्तियों के अन्तर्गत लोक इन्साफ पार्टी के सदस्यों द्वारा अपनी मांगों को लेकर मोटर साईकिल रैली को लेकर धारा 144 लगाई थी। इन आदेशो के तहत 5 या उससे अधिक व्यक्तियों के इक्टठा होने पर व एक वाहन में सवार होने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया था।
SHARE