गुरदासपुर: कांग्रेस का हाथ छोड़कर भागे प्रशांत किशोर : बब्बेहाली

0
400
Gurbachan Singh
Gurbachan Singh
गगन बावा, गुरदासपुर:
शिरोमणि अकाली दल के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व संसदीय सचिव गुरबचन सिंह बब्बेहाली ने कहा राज्य की कांग्रेस सरकार के पास अब लोगों को बेवकूफ बनाने का कोई मुद्दा नहीं है। कांग्रेस पार्टी की हालत इस हद तक बिगड़ गई है कि उसके नीति निर्माताओं ने भी हार मान ली है। बब्बेहाली ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को चुनाव जीतने के लिए दाव पेच बताने वाले प्रशांत किशोर ने भी दूरी बना ली है। उन्होंने कहा कि शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल द्वारा राज्य के जनहित में शुरू किए गए 13 सूत्रीय कार्यक्रम ने कांग्रेस को चुनौती दी है। पिछले साढ़े चार साल में कांग्रेस का प्रदर्शन लोगों की नजरों में है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव में पंजाब की जनता अकाली-बसपा गठबंधन के पक्ष में बड़ा फतवा देगी और राज्य में सुखबीर सिंह बादल के नेतृत्व में सरकार बनेगी। अकाली सरकार के गठन से राज्य में प्रगति और समृद्धि के नए युग की शुरुआत होगी।
SHARE