Farmers Movement किसानों के वारिसों को सौंपे नियुक्ति पत्र

0
317
Farmers Movement

आज समाज डिजिटल, चंडीगढ़:

Farmers Movement केंद्र सरकार द्वारा पास किए तीन किसान विरोधी कृषि बिलों के खिलाफ चल रहे बड़े किसान आंदोलन में शिरकत करते समय शहीद हुए मानसा जिले के किसानों के वारिसों को पंजाब के परिवहन मंत्री अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग द्वारा सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र सौंपे गए। कैबिनेट मंत्री वड़िंग ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की तरफ से उनको जिम्मेदारी सौंपी गई है कि किसानी संघर्ष के अमर योद्धाओं के घर में पहुंच कर परिवारों के साथ सरकार की तरफ से डट कर खड़े होने की वचनबद्धता दोहराई जाए। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की तरफ से किसानी आंदोलन के दौरान शहीद हुए किसानों के पीड़ित परिवार को पांच-पांच लाख रुपए की वित्तीय मदद के साथ-साथ एक वारिस को सरकारी नौकरी देने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है।

Farmers Movement इन गांवों का किया दौरा

कैबिनेट मंत्री ने आज के दौरे दौरान मानसा, सरदूलगढ़ और बुढलाडा के अलग-अलग गांवों में अनौपचारिक संबोधन के दौरान कहा कि केंद्र की तरफ के पास किए काले कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे संघर्ष के दौरान अपनी जान गवाने वाले किसानों के परिवारों को पंजाब सरकार की तरफ से प्रति किसान पांच लाख रुपए दिए गए हैं और मृतक किसानों के एक -एक पारिवारिक सदस्य को सरकारी नौकरी देने के लिए कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। उन्होंने कहा कि यह नियुक्ति पत्र देने की शुरूआत मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की तरफ से की गई और अब राज्य के विभिन्न जिलों में इन परिवारों को घर-घर जाकर नियुक्ति पत्र सौंपे जा रहे हैं।

Farmers Movement इन किसानों के परिजनों को सौंपे नियुक्ति पत्र

कैबिनेट मंत्री ने किसान गुरजंट सिंह निवासी कोट धरमू के लड़के सुखविंदर सिंह, धन्ना सिंह निवासी खिआली चहलां वाली की पत्नी मनजीत कौर, कुलवंत सिंह निवासी नंदगढ़ के लड़के निर्मल सिंह, गुरजंट सिंह निवासी बच्छोआना के लड़के सुखविंदर सिंह, जगसीर सिंह निवासी भादड़ा की पत्नी रमनदीप कौर उर्फ मलकीत कौर, जुगराज सिंह निवासी गुड़दी के लड़के बख्शीश सिंह और किसान स्व गुरजंट सिंह निवासी अलीशेर कलां के लड़के जगसीर सिंह को नियुक्ति पत्र सौंपे।

Also Read : Road Accident in Jalander: परिवार के तीन लोगों की मौत

SHARE