Dumper Run Over Four People: उत्तर प्रदेश में डंपर ने 4 लोगों को रौंदा,कुछ के दबे होने की आशंका

0
335
Dumper Run Over Four People

आज समाज डिजिटल, लखनऊ,(Dumper Run Over Four People): उत्तर प्रदेश के रायबरेली में आज बड़ा हादसा हो गया। एक अनियंत्रित डंपर चाय की गुमटी के पास खड़े लोगों पर चढ़ गया। लोग चाय पीने खड़े थे। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। बांदा-बहराइच स्टेट हाईवे पर गुरबक्शगंज के खगरिया खेड़ा गांव के पास सुबह भीषण यह दुर्घटना हुई।

तीन शवों की पहचान हुई

डंपर बछरावां से लालगंज की तरफ जा रहा था। मृतकों की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। प्रशासन व पुलिस कार्रवाई में जुटा है। सभी मृतक खागिया खेड़ा के बताए जा रहे हैं। करीब छह बजे हुआ है। लल्लू, रविंद्र और ललई के शवों की पहचान कराई जा चुकी है। चौथे शव की पहचान नहीं हो सकी है।

लोगों की मदद के लिए टीम लगाई गई : पुलिस

सूत्रों ने बताया कि चार से पांच लोगों के दबे होने की आशंका है। अभी रहत एव बचाव कार्य जारी है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर हैं। सीओ लालगंज महिपाल पाठक ने बताया कि लोगों की मदद के लिए टीम लगाई गई है। क्रेन से डंपर हटाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें –Jammu and Kashmir News: जम्मू-कश्मीर में जेसीओ सहित तीन जवान शहीद

यह भी पढ़ें – Weather January 10th Update: उत्तर भारत में घने कोहरे व कंपकपाती ठंड का कहर

Connect With Us: Twitter Facebook 

 

SHARE