Shiksha Ratna to social worker Dr Saurabh: समाजसेवी डॉ सौरभ को शिक्षा रत्न

0
254
  नई दिल्ली। कर्म सार्थक हो तो सम्मान बौने लगते हैं। इस तथ्य को चरितार्थ किया है धरा धाम प्रमुख डॉ सौरभ पाण्डेय ने। जिला, राज्य, कस्बा आज सौरभ को मिले सम्मान से प्रफुल्लित है। एक के बाद एक मिल रहा अवॉर्ड सौरभ के गांव भस्मा के लिए मुकुट की भांति है। अब उन्हें शिक्षा रत्न से नवाजा गया है।
उत्तर प्रदेश गोरखपुर जनपद ग्राम भस्मा निवासी विश्वस्तरीय धराधाम परिवार प्रमुख मनीषी डॉ सौरभ पाण्डेय को इंडिया इंटरनेशनल सेन्टर में राष्ट्रीय शिक्षा रत्न से भव्य समारोह में  सम्मानित किया गया। यह सम्मान डॉ सौरभ पाण्डेय द्वारा निरंतर दो दशक से जारी शिक्षा, साक्षरता, अध्यात्म एवं समाजसेवा के लिए दिया गया।
 बताते चले डॉ सौरभ पाण्डेय द्वारा बिगत 19 वर्षों से सामाजिक कार्यों, धार्मिक एकता, सामाजिक सद्भावना, एवं विश्व शांति के लिए निरंतर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। उनके नेतृत्व में बन रहे धराधाम जो विश्व मे भाईचारा, आध्यात्मिक शिक्षा एवं धार्मिक एकता का अप्रतिम उदाहरण बनेगा। लोगों में मानवता की अलख जगेगी। डॉ सौरभ पाण्डेय द्वारा 100 दिवसीय तटबंध यात्रा सायकिल द्वारा वर्ष 2008 में निकाली गई थी। जिसमें उनके द्वारा दो तटबंधों के बीच बसे ग्रामीणों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं  का भी 428 गांवों में चौपाल लगाकर कर प्रशिक्षित किया गया था। जिसकी तारीफ बीबीसी लंदन द्वारा किया गया। पर्यावरण के क्षेत्र में सब करे हरियाली शादी की लोगों द्वारा सराहना कर अपनाना प्रारम्भ किया गया है। यह पुरस्कार अखिल भारतीय सर्वजनिक और शारिरिक स्वास्थ्य संस्थान द्वारा मुख्य अतिथि  न्यायमूर्ति राजेश टंडन अध्यक्ष उत्तराखण्ड विधि आयोग,पूनम सिंह मोघा सेलिब्रेट मेकअप आर्टिस्ट  ,गुरुनाम सिंह भाटिया, एवं निदेशक /आयोजक अंजू भंडारी के गरिमामयी उपस्थिति में प्राप्त हुआ। ये नेक्स्ट जेनरेशन अवार्ड  से सम्मानित चुके हैं। डॉ सौरभ पाण्डेय के साथ-साथ मोनिका सेठ,रचना दिल्ली,रचना द्विवेदी जबलपुर,  परी तोमर फ़िल्म नोएडा,,रूबी सिंह,गीता पाण्डेय मध्यप्रदेश,मंजू भंडारी देहराडून, मिना , पूनम डॉ मानव भारती,  शिखा भारद्वाज ,से अधिक समाजसेवियों को सम्मान दिया गया।
SHARE