Covid 19 : एक साथ 55 केस मिले, हड़कंप

0
320
covid-19

आज समाज डिजिटल, रांची

Covid 19 देश में इस समय कोरोना संक्रमण के मामलों में कोई बहुत ज्यादा वृद्धि नहीं देखी जा रही। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार करीब 15 हजार केस संक्रमण के सामने आए हैं। जिसके चलते सभी राहत की सांस ले रहे हैं। मगर झारखंड के हटिया रेलवे स्टेशन पर स्थिति इसके विपरीत दिखाई दी। यहां जांच के दौरान एक ही दिन में 55 लोगों के पॉजिटिव मिलने से हड़कंप मच गया।

Covid 19 बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों की स्क्रीनिंग

दरअसल स्वास्थ्य विभाग ने रेलवे स्टेशन पर एहतियात के तौर पर स्क्रीनिंग शुरू की। इस दौरान टीम ने बाहरी राज्यों से आ रहे यात्रियों की प्राथमिक जांच की गई। पेसेंजरों का रेलवे स्टेशन पर एंटीजन किट से टेस्ट किया गया तो 55 लोग पॉजिटिव पाए गए। जो जांच के बाद अपने घरों को रवाना हो गए हैं। बता दें कि त्योहारों के चलते लोगों की घर वापसी हो रही है। कोई दीवाली तो कोई छठ पूजा के लिए अपने परिवार के बीच पहुंच रहा है। एक साथ इतने संक्रमित मिलने से झारखंड में हड़कंप मच गया है वहीं प्रदेश में कोरोना विस्फोट होने की भी संभावनाएं एकाएक बढ़ गई हैं।

बता दें कि राज्य की सरकार ने दूसरे राज्यों से लौट रहे लोगों पर निगरानी रखने को कहा था। वहीं हर यात्री की कोरोना जांच करने के भी निर्देश जारी किए थे। सरकारी फरमानों की पालना करते हुुए स्वास्थ्य विभाग ने भी गाइडलाइन जारी करते हुए कहा था कि संक्रमित यात्री को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर इलाज किया जाना अनिवार्य है। उसके बावजूद पॉजीटिव आए यात्रियों को घर जाने की इजाजत देना झारखंड में कोरोना विस्फोट का कारण बन सकता है।

प्रदेश में सभी बस अड्डों समेत रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की कोरोना जांच अभियान शुरू किया हुआ है। इसका पालन करना न तो कर्मचारी ही सही से कर रहे हैं और न ही वह लोग अपनी जिम्मेदारी ढंग से निभा रहे हैं जो त्योहार की खुशियां अपने परिजनों संग मनाने जा रहे हैं। जो कि भविष्य में घातक हो सकता है।

Also Read : Corona Alert, बढ़ रहे नए केस, हो जाएं सावधान

SHARE