Congress bat in Punjab civic elections, independents are also doing well: पंजाब निकाय चुनावों में कांग्रेस की बल्लेबल्ले, निर्दलीय भी कर रहे अच्छा प्रदर्शन

0
392

नई दिल्ली। पंजाब में केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन चल रहा है। दिल्ली बॉर्डर पर भी कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब के किसानों का प्रदर्शन जारी है। इन प्रदर्शनों के बीच पंजाब में निकाय चुनाव हुए जिसमें कांग्रेस को अच्छी बढ़त मिलती जा रही है। इन चुनावों में भाजपा काफी पीछे दिख रही है साथ ही आनेवाले साल में पंजाब में विधानसभा चुनाव होनेहैं। जिसके लिए निकाय चुनावों के नतीजे महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं। स्थानीय निकाय चुनाव के लिए आज वोटों की गिनती हो रही है। वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से ही जारी है। बता देंकि 14 जनवरी को पंजाब के 117 स्थानीय निकायों पर चुनाव हुए थे, जिसमें से 109 नगरपालिका परिषद और नगर पंचायत हैं, वहीं, 8 नगर निगम शामिल हैं।

-बठिंडा नगर निगम में कांग्रेस ने 14 वार्ड को जीत लिया है। वहीं, शिअद ने 7 सीटें अपने नाम की है।

करतारपुर में निर्दलीयों की रिकॉर्ड जीत
करतारपुर नगर निगम के नतीजे:
कांग्रेस- 06
अकाली- 0
बीजेपी- 0
आप- 0
निर्दलीय- 9

वार्ड -1 बलविंदर कौर (निर्दलीय)
वार्ड -2 ओंकार सिंह (कांग्रेस)
वार्ड -3 तेजपाल सिंह (निर्दलीय)
वार्ड -4 ज्योति अरोड़ा (निर्दलीय)
वार्ड -5 कोमल अग्रवाल (निर्दलीय)
वार्ड -6 प्रिंस अरोड़ा (कांग्रेस)
वार्ड -7 अमरजीत कौर (निर्दलीय)
वार्ड -8 बाल मुकुंद (निर्दलीय)
वार्ड -9 सुनीता रानी (कांग्रेस)
वार्ड -10 डिंपल कपूर (निर्दलीय)
वार्ड -11 राजविंदर कौर (निर्विरोध कांग्रेस उम्मीदवार)
वार्ड -12 शाम सुंदर पाल (कांग्रेस)
वार्ड – 13 सुरिंदर पाल (निर्दलीय)
वार्ड -14 अशोक कुमार (कांग्रेस)
वार्ड -15 मनजिंदर कौर (निर्दलीय)

होशियारपुर नगर निगम चुनाव के नतीजों में भी कांग्रेस की बड़ी जीत हुई है। होशियारपुर के 50 वार्ड में से कांग्रेस ने 31 में जीत दर्ज की है। भाजपा चार सीटें जीतने में कामयाब रही है और आम आदमी पार्टी के खाते में दो सीटें गई हैं।

SHARE