Citizen Charter to be implemented to eliminate corruption from corporation: निगम से भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए सिटीजन चार्टर लागू किया जाएगा

0
368

अंबाला सिटी। नगर निगम चुनाव मैदान मेें उतरी जनचेतना पार्टी (वी) ने जोर शोर से अपना चुनाव प्रचार अभियान शुरू कर दिया है। इस क्रम में सिटी में कई स्थानों पर कार्यालय का उदघाटन पार्टी प्रमुख पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा ने किया। इस मौके पर आयोजित सभाओं में उन्होंने जनता से वायदा किया कि यदि अंबाला की जनता ने निगम चुनावों में ताकत दी तो निश्चिततौर पर अंबाला के 2000 युवाओं को रोजगार दिलाया जाएगा।
विनोद शर्मा ने कहा कि डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के नाम पर अंबाला के लोगों के साथ लूट का खेल जारी है। उन्होंने कहा कि कूड़ा उठाने के लिए कर्मचारी नहीं आते, लेकिन फिर भी नगर निगम द्वारा कूड़ा कलेक्शन टैक्स की डिमांड की जाती है। उन्होंने कहा कि निगम चुनाव में जीत मिलने ही व्यवस्था को बदलना जाएगा और निश्चित किया जाएगा कि हर घर से कूड़ा कलेक्शन किया जाए। उन्होंने कहा कि अंबाला को स्वच्छ बनाने के लिए कई दावे किए गए, लेकिन जब तक नगर निगम में सफाई कर्मचारियों को पूरा नहीं किया जाता, तब तक स्वच्छ शहर की कल्पना नहीं की जा सकती।
भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए सिटीजन चार्जर को लागू करेंगे
विनोद शर्मा ने कहा कि नगर निगम में कई कालोनियों को शामिल कर लिया गया, लेकिन जब कालोनी में रहने वाले लोग अपने मकान की रजिस्ट्री करवाना चाहते हैं तो नगर निगम अधिकारी उन्हें एनओसी देने से इंकार कर देते हैं। जिसके कारण भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलता है। शर्मा ने कहा कि जीत हासिल करने के बाद हाउस की पहली बैठक में एजंडा पास किया जाएगा कि निगम में आने वाली हर कालोनी की एनओसी तुरंत जारी की जाए, ताकि वहां पर रहने वाले लोगों को मालिकाना हक मिले। वहीं नगर निगम से भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए सिटीजन चार्टर लागू किया जाएगा।

SHARE