Bus collides with auto, 4 killed 4 PGI refer: बस ने मारी आॅटो को टक्कर, चार की मौत 4 पीजीआई रेफर

0
287

अंबाला सिटी। सडक हादसे में एक मासूम और एक ही परिवार के तीन सदस्यों सहित चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसा आटो और बस की टक्कर से हुआ। हादसे के वक्त आटो में कुल 10 सवारियां मौजूद थी। चार गं•ाीर घायलों  को पीजीआई रेफर कर दिया गया।
शुक्रवार देर रात हुआ हादसा
गांव फैजगंज बेंटा जिला बदायूं उत्तर निवासी इसरार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मैं अपने परिवार के साथ एक साल से आदर्श नगर नजदीक सब्जी मंडी खरड़ जिला मोहाली में रह रहा हूं।  वीरवार- शुक्रवार देर रात करीब ढाई बजे 23 वर्षीय मेरी पत्नी साबरी, 4 वर्षीय बेटी गुलफसा, दो साल की इंसा, मेरी 22 वर्षीय बहन नसरीन और मेरा पड़ोसी अवतार सिंह, उसकी 25 वर्षीय पत्नी कविता, 5 साल का बेटा प्रांसु और 3 साल का बेटा हिमांशु जोकि  गांव खजरीया ब्राह्मण थाना बिथ्री चैनपुर जिला बरेली उत्तरप्रदेश के स्थाई निवासी थे आटो में बैठकर गांव फैजगंज बेंटा के लिए निकले थे। शुक्रवार अल सुबह करीब साढ़े 3 बजे जब जग्गी सिटी सेंटर के पास पहुंचे तो पीछे से तेज गति से आ रही बस ने आटो को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही आटो हाइवे पर पलट गया। हादसे में साबरी, बेटी गुलफसा, बेटी इंसा, बहन नसरीन और खुद मैं घायल हो गया। इतना ही नहीं अवतार सिंह उसकी पत्नी और दोनों बेटों को •ाी काफी चोटें आई। राहगिरों की मदद से हमें सिविल अस्पताल अंबाला शहर पहुंचाया गया जहां। मेरी पत्नी साबरी, दो साल की बेटी इंसा, बहन नसरीन और पड़ोसी अवतार सिंह को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा मेरी बड़ी बेटी गुलफसा, कविता व उसके दोनों बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया।
इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और आरोपी बस ड्राइवर की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सत्य नारायन,एसएचओ बलदेव नगर थाना

SHARE