A middle-aged man raped a 9-year-old girl: 9 साल की बच्ची के संग एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति ने किया रेप

0
422
IAS Arrested for Molesting IIT Student
IAS Arrested for Molesting IIT Student
अंबाला सिटी। समाजिक तानेबाने को शर्मनाक करने वाली एक घृणित वारदात सामने आई। एक अधेड़ उम्र व्यक्ति ने 9 साल की बच्ची के संग रेप किया और फरार हो गया। बच्ची को गं•ाीर हालात में सिटी सिविल अस्पताल में •ार्ती कराया गया। मामले की जानकारी होते ही महिला थाना पुलिस सक्रिय हुई और उसने बच्ची और उसकी मां के बयान दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
बच्ची का परिवार मूल रूप से बिहार का है और कालाआम्ब में रह रहा है। पीड़िता की उम्र करीब 9 साल बताई जा रही है। दो बहन और एक •ााई है। शर्मशार करने वाली वारदात वीरवार रात की है। मामले की जानकारी होते ही महिला थाने की एक टीम नारायणगढ़ रवाना हो गई और वारदात स्थल की जांच पड़ताल शुरू कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।
मुंह पर मास्क पहना था आरोपी ने
महिला थाना एसएचओ सुनीता ढाका का कहना है कि पीड़ित बच्ची ने बताया कि एक अंकल थे और उसने मुंह पर काले रंग का मास्क पहना हुआ था। एसएचओ का कहना है कि इस मामले में आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर उसके खिलाफ पोस्कों एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।
बच्ची और उसकी मां घबराई हुई हैं। उनके बयान दर्ज कर लिए गए हैं। बच्ची ने अपनी आपबीती बता दी है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए टीम सक्रिय है। सुनीता ढाका, एसएचओ महिला थाना
SHARE