राज्यपाल से मिलीं कर्णम मल्लेश्वरी

0
465

आज समाज डिजिटल, चंडीगढ़:
भारोत्तोलन में सिडनी ओलंपिक-2000 की कांस्य पदक विजेता और दिल्ली खेल विश्वविद्यालय की कुलपति कर्णम मल्लेश्वरी ने मंगलवार को राजभवन में राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय से शिष्टाचार मुलाकात की। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कर्णम मल्लेश्वरी से खेलों के बारे में विस्तृत बात की।
दत्तात्रेय ने कहा कि पिछले कई सालों से प्रदेश में खेलों का विकास हुआ है और खेलों की तहफ युवाओं का रुझान बढ़ा है। खेल के क्षेत्र में प्रदेश में और अधिक संभावनाएं है। राज्य सरकार की ओर से अनेक खेल प्रोत्साहित कार्यक्रम योजनाएं शुरू की गई, जिसकी बदौलत टोक्यो ओलम्पिक-2020 में प्रदेश के सबसे अधिक 30 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी खिलाड़ी ओलम्पिक खेलों में अपना शत-प्रतिशत दें। निश्चित रूप से अच्छे परिणाम सामने आएगें और देश के लिए अधिक से अधिक पदक जीतेगें।
उन्होंने कहा कि टोक्यो ओलम्पिक-2020 में महिला खिलाड़ियों ने अच्छी शुरूआत की। साइखोम मीराबाई चानू ने भारोत्तोलन में रजत पदक जीता है। यह भारतवासी के लिए गर्व की बात है। उन्होंने मीराबाई चानू को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।
मल्लेश्वरी ने भी कहा कि प्रदेश में पुरुष खिलाड़ियों के साथ खेलों में महिलाओं का अधिक रूझान हुआ है। इस बार भी टोक्यो ओलम्पिक-2020 में हरियाणा की 16 महिलाएं भाग ले रही हैं। यह प्रदेशवासियों के लिए खुशी की बात है।
कैप्शन- हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय से मंगलवार को राजभवन में भारोत्तोलन में सिडनी ओलंपिक-2000 की कांस्य पदक विजेता व दिल्ली खेल विश्वविद्यालय की कुलपति कर्णम मल्लेश्वरी शिष्टाचार मुलाकात करते हुए।

SHARE