IPL 2022 MI vs RR Match Preview राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच होगी आज टक्कर, जानिए प्लेइंग-11

0
384
IPL 2022 MI vs RR Match Preview
IPL 2022 MI vs RR Match Preview

IPL 2022 MI vs RR Match Preview राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच होगी आज टक्कर, जानिए प्लेइंग-11

आज समाज डिजिटल, नई दिल्ली : 

IPL 2022 MI vs RR Match Preview : आज आईपीएल 2022 के शानदार शनिवार के डबल हेडर मुकाबलों का पहला मैच राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुंबई के डी वाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। यह आईपीएल 2022 का 9वां मुकाबला है। मुंबई इंडियंस की बार करें, तो मुंबई की टीम साल 2013 से लगातार अपना पहला मुकाबला हारती आ रही है और इस सीजन के पहले मैच में भी मुंबई की टीम दिल्ली कैपिटल्स से हार कर यहां पहुंची है।

दूसरी और राजस्थान रॉयल्स की टीम सनराइज़र्स हैदराबाद को बुरी तरह से हराकर इस मैच में उतर रही है। इस मैच में मुंबई की टीम हर हाल में जीत हांसिल करके इस आईपीएल में अपनी पहली जीत हांसिल करना चाहेगी। दूसरी और राजस्थान की टीम भी इस मैच को जीतने के लिए पूरा जोर लगाएगी। इस मैच का सीधा प्रसारण डिज्नी+हॉटस्टार पर किया जाएगा। यह मैच भारतीय समयनुसार 7:30 बजे शुरू होगा और मैच से आधा घंटा पहले टॉस होगा।

मुंबई का रिकॉर्ड बेहतर  

इन दोनों टीमों के बीच आईपीएल में अब तक 25 बार भिड़ंत हो चुकी है। जिसमें मुंबई की टीम ने 13 मुकाबलों में राजस्थान को पटखनी दी है और राजस्थान की टीम ने 11 बार मुंबई को हराया है। वहीं एक मुकाबला बेनतीजा रहा है। हालांकि आमने-सामने की टक्कर में इन दोनों टीमों के बीच ज्यादा अंतर नहीं है। मुंबई की टीम ने राजस्थान से सिर्फ 2 मुकाबले ज्यादा जीते हैं और इस मार्जिन को राजस्थान की टीम इस साल पूरा कर सकती है।

क्योंकि ऑन-पेपर राजस्थान की टीम मुंबई की टीम काफी बेहतर नजर आ रही है। लेकिन क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है। इसमें कब क्या हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता। मुंबई की टीम 5 बार आईपीएल का खिताब जीत चुकी है, इसलिए राजस्थान की टीम मुंबई को हल्के में लेने की गलती नहीं करेगी।

MI की संभावित प्लेइंग-11

रोहित शर्मा (C), ईशान किशन (WK), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड, कायरन पोलार्ड, डेनियल सैम्स, मुरुगन आश्विन, जसप्रीत बुमराह, टायमल मिल्स, बासिल थम्पी

RR की संभावित प्लेइंग-11

जोस बटलर, यशस्वी जयसवाल, देवदत्त पडिक्कल, संजू सैमसन(C,WK), शिमरॉन हेटमायर, रियान पराग, जेम्स नीशम, रवि आश्विन, ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा, यजुवेंद्र चहल

Also Read : ये है IPL 2022 में पंजाब किंग्स शेड्यूल का पूरा शेड्यूल

SHARE