23वां मुकाबला में आज मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच होगी टक्कर, जानिए संभावित प्लेइंग -11

0
530
IPL 2022 MI vs PBKS Match 23rd Preview

आज समाज डिजिटल, नई दिल्ली :

IPL 2022 MI vs PBKS Match 23rd Preview: आईपीएल 2022 का 23वां मुकाबला आज मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच मुंबई इंडियंस की टीम के लिए बेहद जरूरी होगा। क्योंकि आईपीएल 2022 में मुंबई अब एकलौती ऐसी टीम है, जो अभी तक 1 भी मुकाबला नहीं जीत पाई है।

मुंबई इंडियंस ने IPL 2022 में अभी तक 4 मैच खेले है, जिसमे उसे 1 मैच में भी जीत नहीं मिली। अभी तक यह सीजन मुंबई के लिए बेहद खराब रहा है। वहीं पंजाब किंग्स की टीम अब तक इस सीजन में अच्छा खेल दिखा रही है। लेकिन बावजूद इसके पंजाब को 4 में से 2 मैचों में ही जीत मिली है।

हालांकि पंजाब की टीम में इस साल कोई बड़ी कमी नजर नहीं आ रही है। लेकिन मुंबई की टीम को जल्दी की सही कॉम्बिनेशन बिठाना होगा। इस मैच का सीधा प्रसारण डिज्नी+हॉटस्टार पर किया जाएगा। यह मैच भारतीय समयनुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा और मैच से आधा घंटा पहले टॉस होगा।

हेड टू हेड में दोनों टीमें लगभग बराबर  

इन दोनों टीमों के बीच आईपीएल में अब तक 27 बार भिड़ंत हो चुकी है। जिसमें पंजाब किंग्स की टीम ने 14 बार मुंबई इंडियंस को हराया है। वहीं मुंबई इंडियंस की टीम ने भी 13 बार पंजाब किंग्स को पटखनी दी है। इसलिए आमने-सामने की लड़ाई में यें दोनों टीमें लगभग बराबरी पर खड़ी है। हालांकि पंजाब की टीम ने मुंबई से 1 मैच ज्यादा जरूर जीता है। लेकिन मुंबई की टीम ने हर बड़े मौके पर पंजाब की टीम को हराया है।

मुंबई इंडियंस की टीम ने आईपीएल का खिताब 5 बार जीता है और पंजाब की टीम 1 बार भी आईपीएल का खिताब नहीं जीत पाई है। इसका अंदाजा यहीं से लग जाता है कि बड़े मैचों में मुंबई की टीम हमेशा ही पंजाब की टीम पर हावी रही है। अब देखना यह होगा कि इस मैच में कौन सी टीम बाजी मारती है।

MI की संभावित प्लेइंग-11  

ईशान किशन (WK), रोहित शर्मा (C), देवाल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, कीरोन पोलार्ड, फैबियन एलन, मुरुगन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, जयदेव उनादकट / टाइमल मिल्स, बासिल थंपी

PBKS की संभावित प्लेइंग-11 

मयंक अग्रवाल (C), शिखर धवन, जॉनी बेयरस्टो/भानुका राजपक्षे (WK), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा, शाहरुख खान, ओडियन स्मिथ, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह, वैभव अरोड़ा

IPL 2022 MI vs PBKS Match 23rd Preview

Also Read : दमदार कैमरा और परफॉर्मेंस वाले ये टॉप सबसे शानदार स्मार्टफोन , जानिए

SHARE