India vs England: जसप्रीत बुमराह बाहर, 3 बड़े बदलाव के साथ उतरी टीम इंडिया, भारत करो या मरो मैच में हारा टॉस

0
107
India vs england odi
इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी वनडे में तीन बदलाव के साथ उतरी भारतीय टीम

नई दिल्ली. भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले में खेलने उतरी. यह मुकाबला दोनों ही टीम के लिए करो या मरो का है. भारत और इंग्लैंड ने 1-1 मैच जीता है और आज का मैच जीतने वाली टीम सीरीज के अपने नाम करने में कामयाब होगी. टॉस इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता और भारत के खिलाफ निर्णायक मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया. भारत इस मैच में तीन बड़े बदलाव के साथ उतरी है. इंग्लैंड की टीम ने एक बादलाव किया है.

भारतीय टीम को पहले ही ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर के चोटिल होने से झटका लग चुका था. मैच से ठीक पहले तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के फिटनेस टेस्ट में पास ना होने की खबर ने दिल तोड़ दिया. इस मुकाबले में भारतीय टीम तीन बड़े बदलाव के साथ खेलने उतरी है. केएल राहुल फिट होकर वापसी कर रहे हैं. अर्शदीप सिंह को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है. वहीं प्रिंस यादव भी आज का मैच खेल रहे हैं. कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि वो टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना पसंद करते. इंग्लैंड के कप्तान ने उनको ऐसा करने का मौका दे दिया.


भारत की प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, इशान किशन, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, गुरनूर बरार, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा।

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन

बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम कुरेन, विल जैक्स, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, जोश टंग।
  • TAGS
  • [post_tags]