Hockey India postpones all junior, sub junior national championships: हॉकी इंडिया ने सारी जूनियर, सब जूनियर राष्ट्रीय चैम्पियनशिप स्थगित कीं

0
204

नई दिल्ली। हॉकी इंडिया ने कोविड 19 महामारी के कारण सोमवार को अपनी सारी जूनियर और सब जूनियर राष्ट्रीय चैम्पियनशिप स्थगित कर दी, जो 10 अप्रैल से शुरू होने वाली थी। हॉकी इंडिया के कार्यकारी बोर्ड ने यह फैसला लिया। भारत में 100 से अधिक लोग कोविड 19 टेस्ट में पाजीटिव पाए गए हैं और 2 की मौत हो चुकी है। दुनिया भर में इससे 6000 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं और संक्रमित लोगों की संख्या डेढ़ लाख से अधिक है।
हॉकी इंडिया के अध्यक्ष मोहम्मद मुश्ताक अहमद ने एक बयान में कहा, खिलाड़ियों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर हॉकी इंडिया ने सालाना राष्ट्रीय जूनियर, सब जूनियर चैम्पियनशिप स्थगित करने का फैसला किया है। विभिन्न राष्ट्रीय चैम्पियनशिप की नई तारीखें इस प्रकार है –
1. दसवीं हॉकी इंडिया जूनियर महिला चैम्पियनशिप 2020 (बी डिवीजन) रांची में 10 से 20 अप्रैल की बजाय 29 अप्रैल से 9 मई तक होगी।
2. दसवीं हॉकी इंडिया जूनियर राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 2020 (बी डिवीजन) चेन्नई में 15 से 26 अप्रैल की बजाय 14 से 21 मई के बीच होगी।
3. दसवीं हॉकी इंडिया सब जूनियर राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 2020 (बी डिवीजन) हिसार में 13 से 24 अप्रैल की बजाय तीन से 14 मई के बीच होगी।
4. दसवीं हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 2020 (ए डिवीजन) चेन्नई में 10 से 17 अप्रैल की बजाय 19 से 30 मई के बीच होगी।
5. दसवीं हॉकी इंडिया जूनियर महिला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप (ए डिवीजन) रांची में 18 से 28 अप्रैल की बजाय सात से 17 मई के बीच होगी।
6. दसवीं हॉकी इंडिया सब जूनियर महिला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप (ए डिवीजन) हिसार में 22 अप्रैल से तीन मई की बजाय 12 से 23 मई के बीच होगी।
7. दसवीं हॉकी इंडिया सब जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैम्पियनशिप (बी डिवीजन) इम्फाल में 26 अप्रैल से तीन मई की बजाय 28 मई से चार जून के बीच होगी।
8. दसवीं हॉकी इंडिया सब जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैम्पियनशिप (ए डिवीजन) इम्फाल में सात से 17 मई की बजाय तीन से 13 जून के बीच होगी।

SHARE