धोनी और साक्षी की प्रेम कहानी फिल्म से बिल्कुल उलट है

0
572
mahendra-singh-dhoni-and-sakshi-dhoni
mahendra-singh-dhoni-and-sakshi-dhoni

इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 4 जुलाई 2010 को देहरादून की साक्षी से शादी की थी। आज धोनी और उनकी पत्नी साक्षी अपनी शादी की 11वीं सालगिरह मना रहे हैं। यह जोड़ी पहली बार कोलकाता के ताज बंगाल होटल में मिली थी। मार्च 2008 में डेटिंग शुरू की साक्षी ने उस साल धोनी की बर्थडे पार्टी में भी शिरकत की थी, जो मुंबई में मनाया गया था। दो साल बाद धोनी और साक्षी ने एक दूसरे से शादी कर ली और उनकी एक प्यारी 5 साल की बेटी भी है जिसका नाम जीवा है। चेन्नई सुपर किंग्स के साथ एक इन्स्टाग्राम लाइव सेशन के दौरान साक्षी ने धोनी के साथ अपनी पहली मुलाकात को लेकर कहा था कि ‘फिल्मों में आपको पता है कि कैसे होता है। डारेक्टर क्रिएटिवी और दर्शकों पर पकड़ बनाने के नाम पर छूट लेते हैं। मैं उनसे पहली बार एक कॉमन फ्रेंड के जरिेए मिली थी और ये ताज में मेरी इंटर्नशिप का आखिरी दिन था और वह (धोनी) मुझे बहुत ही नियमित लड़के और बहुत सामान्य लगे थे। उन दिनों मैं क्रिकेट को इतना नहीं फॉलो करती थी। निश्चित तौर पर मैं सचिन तेंदुलकर, द्रविड़, सौरव गांगुली को जानती थी। मैं इन सभी खिलाड़ियों को जानती थी, लेकिन मैं इतना जानती थी कि एक पहाड़ी खिलाड़ी है उसके लंबे बाल हैं और वह भारी भरकम है। मेरी मां उनकी फैन थी और जब मैं उनसे मिली तो मां को बताया कि उनके लंबे बाल नहीं है बल्कि छोटे बाल हैं। शादी के 11वीं एनिवर्सरी पर चेन्नई सुपर किंग्स ने सोशल मीडिया पर खास अंदाज में बधाई दी है।

SHARE