ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले का 82 साल की उम्र में निधन

0
395
Brazilian Footballer Pele Death

आज समाज डिजिटल, Brazilian Footballer Pele Death : महान फुटबॉलर और ब्राजील में फुटबॉल को आसमान तक ले जाने में अहम भूमिका निभाने वाले फुटबॉलर पेले का गत दिवस निधन हो गया है। पेले के निधन की जानकारी उनकी बेटी कैली नैसिमेंटो ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी।

कैली ने बताया कि उनके पिता का निधन गुरुवार देर रात हो गया। पेले 82 साल के थे और पेट के कैंसर से जूझ रहे थे। गत दिनों वे अल्बर्ट आइंस्टीन अस्पताल में रूटीन चेकअप के लिए गए थे जिसके बाद उन्हें एडमिट कर लिया गया था। यहां पर उनका कीमोथेरेपी के जरिए उनका ट्रीटमेंट किया गया, लेकिन उन्हें कोई फायदा नहीं हो रहा था। इसके बाद कीमोथेरेपी बंद कर उन्हें दर्द कम करने की दवाइयां दी जाने लगीं। उन्हें किडनी और कार्डियक डिसफंक्शन भी था।

अस्पताल में मनाया क्रिसमस : कैली

पिता की मौत की जानकारी साझा करते कहा कि पेले की बेटी कैली ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि आप बहुत जिंदादिल इंसान थे। हम जो कुछ भी हैं, आपकी बदौलत हैं। हम आपको बहुत प्यार करते हैं। रेस्ट इन पीस। कैली ने कहा कि स्वास्थ्य ठीक न होने के चलते 25 दिसंबर को परिवार ने क्रिसमस का त्योहार पेले के साथ अस्पताल में ही मनाया था।

23 अक्टूबर 1940 को हुआ था जन्म (Pele full name)

महान फुटबॉलर और अपने समय के चैंपियन खिलाड़ी पेले का असली नाम एडसन एरेंटस डो नेसिमेंटो था। निक नेम डिको, पेले और द ब्लैक पर्ल भी हैं। पेले का जन्म 23 अक्टूबर 1940 को ब्राजील में हुआ था। इनकी तीन पत्नियां हैंैं। पेले खुद एक इंटरव्यू में कह चुके हैं कि उन्हें याद तक नहीं कि उनके कितने बच्चे हैं। हालांकि आॅफिशियल रिकॉर्ड में पेले के 7 बच्चों के नाम सामने आते हैं।

ब्राजील में शीर्ष पर पहुंचाया फुटबॉल (football legend Pele)

पेले फुटबॉल के उन कुछ महानतम खिलाड़ियों में से एक हैं जिन्होंने अपने बूते अपने देश में फुटबॉल को बुलंदियों तक पहुंचाया। पेले ने अपने खेल और नेतृत्व की बदौलत ब्राजील को 1958, 1962 और 1970 में 3 वर्ल्ड कप दिलाए। उन्होंने 4 वर्ल्ड कप खेले। उन्होंने 1971 में ब्राजील नेशनल टीम से संन्यास ले लिया था। पेले दुनिया के एक मात्र ऐसे खिलाड़ी बने जिन्होंने एक नहीं बल्कि तीन विश्व कप जीते। उन्होंने कुल 4 वर्ल्ड कप खेले। इसमें से तीन जीते।

ये भी पढ़ें : विकेटकीपर ऋषभ पंत सड़क हादसे में घायल, रैलिंग से टकराकर कार में लगी आग

ये भी पढ़ें :  PM Modi’s Mother Hiraben Dies: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी का निधन

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE