Bharti Baghel had to face defeat in World Junior Wrestling Championship: विश्व जूनियर कुश्ती चैंपियनशिप में भारती बघेल को करना पड़ा हार का सामना

0
284

नई दिल्ली। विश्व चैंपियनशिप में भारतीय महिला टीम को तीन साल में पहली बार हार का सामना करना पड़ा। ाारती बघेल 3-1 से बढ़त हासिल करने के बावजूद शुक्रवार को किर्गीस्तान की नुराइदा अनारकुलोवा से हार गई। भारती ने 57 किग्रा के इस मुकाबले में आक्रामक रवैया अपनाया और उन्होंने 2-0 की बढ़त बना ली। पहले पीरियड के बाद वह 2-1 से बढ़त पर थी। उन्होंने इसके बाद अपने खाते में एक और अंक जोड़ा लेकिन नुराइदा ने इसके बाद शानदार वापसी करके स्कोर 3-3 से बराबर किया। नुराइदा ने आखिरी अंक बनाया था इसलिए उन्हें विजेता घोषित किया गया।

SHARE