16-year-old Shefali created history, beat everyone in strike rate: 16 साल की शेफाली ने रचा इतिहास, स्ट्राइक रेट में सबको दी मात

0
360

मेलबर्न। भारत की जीत में 16 साल की शेफाली वर्मा का अहम योगदान रहा। शेफाली ने 34 गेंदों पर 46 रन की पारी खेली, जिसमें उनके 3 छक्के और 4 चौके शामिल रहे। सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा लगातार दूसरी बार ‘प्लेयर आॅफ द मैच’ रहीं। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ पिछले मैच में तूफानी 39 (17 गेंदों में) रन बनाए थे। शेफाली ने इस मैच में भी टीम को तूफानी शुरुआत दिलाई। भारत ने पावरप्ले के ओवरों में 49 रन बनाए।
इसके साथ ही शेफाली ने अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। करियर स्ट्राइक रेट में शेफाली ने महिला टी-20 इंटरनेशनल में कीर्तिमान रच डाला है। महिला टी-20 इंटरनेशनल में कम से कम 200 रन बना चुकीं क्रिकेटर्स में शेफाली वर्मा ने अब तक 147.97 के स्ट्राइक रेट से 438 रन बनाए हैं। उनका यह स्ट्राइक रेट सबसे ऊपर है। शेफाली के 147.97 के टॉप स्ट्राइक रेट के बाद साउथ अफ्रीका की चोले ट्रियोन का स्थान है, जिन्होंने 138.31 के स्ट्राइक रेट से 722 रन बनाए हैं। तीसरे स्थान पर आॅस्ट्रेलिया की एलिसा हीली हैं। हीली ने 129.66 के स्ट्राइक रेट से 1,875 रन बनाए हैं। शेफाली वर्मा का तूफानी स्ट्राइक रेट जारी रहा, तो भारतीय टीम पहली बार फाइनल में पहुंचकर इतिहास रच सकती है। इससे पहले तक टीम इंडिया 2009, 2010 और 2018 में सेमीफाइनल तक पहुंची, लेकिन इसका सफर आगे नहीं बढ़ पाया।
उच्चतम स्ट्राइक रेट (कम से कम 200 रन)
1. शेफाली वर्मा (भारत)- 438 रन- स्ट्राइक रेट 147.97
2. चोले ट्रियोन (साउथ अफ्रीका) – 722 रन- स्ट्राइक रेट 138.31
3. एलिसा हीली (आॅस्ट्रेलिया)- 1,875 रन- स्ट्राइक रेट 129.66

 

SHARE