व्यापार में नए संपर्कों से लाभ मिलेगा और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा
Panchang And Rashifal, (आज समाज), नई दिल्ली: आज 20 सितंबर 2025 को पितृपक्ष का चतुर्दशी श्राद्ध होगा। आज उन मृतकों का श्राद्ध किया जाएगा, जिनकी मृत्यु किसी हथियार द्वारा, दुर्घटना, आत्महत्या या अचानक हुई हो। आज श्राद्ध पूजा के लिए तीन शुभ मुहूर्त हैं। आज दोपहर 12:08 मिनट से दोपहर 12:57 मिनट तक कुतुप मुहूर्त है जिसके समाप्त होते ही रौहिण मुहूर्त का आरंभ हो जाएगा, जो दोपहर 01:46 मिनट तक रहेगा। रौहिण मुहूर्त के समाप्त होते ही अपराह्न काल का आरंभ हो जाएगा, जो दोपहर 04:12 मिनट तक रहने वाला है।

इससे पहले ही सभी श्राद्ध अनुष्ठान करने शुभ रहेंगे। आज शनिवार के दिन चंद्रमा से दूसरे भाव में चंद्रमा और सूर्य की युति से सुनफा योग का संयोग बन रहा है। इस शुभ योग में न्याय के देवता शनिदेव मिथुन, कन्या, धनु और कुंभ राशि पर अपनी कृपा बरसा सकते हैं। व्यापार में आपको नए संपर्कों से लाभ मिलेगा और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

राशिफल

  • मेष राशि: व्यापार के मामले में नए संपर्क बनाने से आपको लाभ प्राप्त हो सकता है और भाग्य भी आपका साथ देने लगेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ने से मन प्रसन्न रहेगा और दोस्तों के साथ किसी लंबी यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। लेकिन कार्यक्षेत्र में आपको किसी भी परिस्थिति में अधिक क्रोध से बचना होगा, अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है।
  • वृषभ: कारोबार के मामले में दिन आपके लिए मिश्रित फलदायक रहने वाला है। किसी बात को लेकर आपका मन अशांत रह सकता है। लेकिन कोई भी निर्णय जल्दबाजी या भावुकता में लेने से बचें। हालांकि, माता-पिता के आशीर्वाद और सहयोग से धीरे-धीरे स्थिति सामान्य होती जाएगी। कार्यक्षेत्र में मधुर वाणी का प्रयोग करने से आपको लाभ प्राप्त होगा और धीरे-धीरे उन्नति मिलेगी।
  • मिथुन: व्यवसाय के क्षेत्र में आपको लाभ प्राप्त होने की संभावना बनी हुई है। वहीं, अगर नौकरी और व्यापार के मामले में कुछ समस्याओं का सामना कर रहे थे तो अब आपको उनका समाधान मिल सकता है। आपका छोटा व्यवसाय भी आगे चलकर बड़ा बन सकता है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के सहयोग से प्रोजेक्ट समय पर पूरे होंगे, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।
  • कर्क : कार्यक्षेत्र में विरोधी आपकी आलोचना कर सकते हैं। लेकिन उनकी बातों पर आपको ध्यान देने से बचना होगा। अपने कार्य पर लगे रहने से लाभ जरूर प्राप्त होगा और भविष्य में आपको सफलता हासिल होगी। सामाजिक क्षेत्र में आपकी नए लोगों के साथ मुलाकात हो सकती है जो भविष्य के लिए लाभकारी सिद्ध होगी। वहीं, नौकरी करने वालों का दिन भी अनुकूल रहेगा।
  • सिंह: नौकरी करने वालों को कार्यस्थल पर विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है, अन्यथा वे आपके खिलाफ कोई योजना बना सकते हैं। इससे आपके कार्यों में भी बाधाएं आ सकती हैं। व्यापार के मामले में आपको नई उपलब्धियां प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। इससे समाज में मान-सम्मान भी बढ़ेगा। लेकिन आर्थिक मामलों में किसी भी अनजान व्यक्ति से लेनदेन करने से बचें।
  • कन्या: कार्यक्षेत्र में आपको सोच-समझकर सही निर्णय लेने से लाभ मिलेगा। इसी के चलते आपका मन भी प्रसन्न रहेगा और आप रचनात्मक कार्यों में ज्यादा रुचि दिखा सकते हैं। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को किसी विशेष व्यक्ति का सहयोग मिल सकता है। वहीं, बिजनेस के मामले में आपको अचानक लाभ मिलने की संभावना है। हालांकि, विपरीत परिस्थिति में क्रोध से बचना होगा।
  • तुला: कार्यस्थल पर अपने पद और अधिकारों को लेकर आप चिंतित रह सकते हैं। वहीं, कुछ समस्याओं का हल न मिल पाने के कारण भी मन अशांत रहेगा। ऐसे में आपको कोई भी फैसला सोच-समझकर लेना होगा। व्यापार के मामले में यात्रा के योग बन सकते हैं। लेकिन इस समय आपको किसी भी प्रकार के जोखिम भरे कार्य या निर्णय से बचना होगा।
  • वृश्चिक: यह दिन आपके लिए सामान्य से बेहतर रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आप कुछ विशेष काम करने या योजना बनाने में लगे रह सकते हैं। अधिकारी वर्ग से आपका मेलजोल बढ़ेगा। इससे भविष्य में लाभ भी मिल सकता है। आपको किसी सरकारी संस्था से दूरगामी लाभ मिलने की संभावना है। वहीं, परिवार में संतान की ओर से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।
  • धनु: आर्थिक मामलों में दिन बेहतरीन रहने वाला है। अगर आपका धन लंबे समय से कहीं अटका हुआ था तो अब वह अचानक से आपको वापस मिल सकता है। इसी के चलते मन प्रसन्न रहेगा। लेकिन आपको कार्यस्थल पर अधूरे पड़े जरूरी कार्यों को पूरा करने पर भी ध्यान देना होगा। व्यापार के मामले में नए संपर्कों से लाभ की स्थिति बन सकती है। ऐसे में तनाव कुछ कम होगा।
  • मकर: कार्यक्षेत्र में आपको सतर्क रहने की जरूरत है, अन्यथा वरिष्ठ अधिकारियों से किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। ऐसे में अपनी वाणी पर संयम रखना जरूरी होगा। वहीं, कुछ विरोधी सक्रिय हो सकते हैं लेकिन आप बुद्धिमानी से स्थिति के सामान्य बनाने में कामयाब रहेंगे। व्यापार के मामले में आपको अपने आसपास मौजूद अवसरों को पहचानना होगा।
  • कुंभ: यह दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। व्यापार के क्षेत्र में आपको सफलता प्राप्त होगी। वहीं, वाहन या भूमि खरीदने का भी शुभ संयोग बन रहा है। इसके अलावा, स्थान परिवर्तन होने की संभावना भी बनी हुई है। आपके सांसारिक सुख के साधनों में वृद्धि होगी और नौकरी करने वालों के अधिकार बढ़ेंगे। वहीं, परिवार का माहौल सुखद रहेगी और घर के लिए कुछ सामान खरीद सकते हैं।
  • मीन: शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों की किसी प्रतियोगिता में जीत हो सकती है। लेकिन इसके लिए आपको प्रयास करने होंगे। कार्यक्षेत्र में कोई खास उपलब्धि प्राप्त होने से मन प्रसन्न रहेगा। वहीं, आप अपनी संतान के भविष्य की ओर भी कुछ ध्यान दे सकते हैं। व्यापार के मामले में आपको सही निर्णय लेने से लाभ मिल सकता है और कामकाज के चलते थोड़ा ज्यादा बिजी रह सकते हैं।