Indian Navy Vacancy 2022 भारतीय नौसेना ने निकाली बम्पर भर्ती, 10 फरवरी है आवेदन की आखिरी तारीख

0
1572
Indian Navy Vacancy 2022
Indian Navy Vacancy 2022

Indian Navy Vacancy 2022 भारतीय नौसेना ने निकाली बम्पर भर्ती, 10 फरवरी है आवेदन की आखिरी तारीख

आज समाज डिजिटल, नई दिल्ली: 

Indian Navy Vacancy 2022 : भारतीय नौसेना में विशेष नौसेना अभिविन्यास (Special Naval Orientation) कोर्स के लिए एसएससी (Short Service Commission) अधिकारी के पदों पर भर्ती निकाली गयी है। भारतीय नौसेना द्वारा यह भर्ती 50 पदों पर निकाली गई है।

इच्छुक उम्मीदवार यहां क्लिक करके भारतीय नौसेना की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करके आवेदन भर सकते हैं। जो भी कैंडिडेट्स इस भर्ती के लिए सेलेक्ट होंगे, उन सभी कैंडिडेट्स का कार्यक्षेत्र IT में होगा।

आवेदन करने के लिए योग्यता  

इस भर्ती में आवेदन भरने के लिए उम्मीदवारों के पास BE या BTECH की डिग्री होनी चाहिए, (Indian Navy Vacancy 2022) जिसमें उनके कम से कम 60% अंक होने अनिवार्य है। इसके साथ ही उनकी यह डिग्री कंप्यूटर साइंस व कंप्यूटर इंजीनियरिंग में होनी चाहिए। कंप्यूटर व आईटी में एमएससी डिग्री और कंप्यूटर साइंस व आईटी में एमसीए या एमटेक डिग्री जरूरी है।

आवेदन भरने की तारीख  

इस भर्ती के लिए आवेदन भरने की प्रक्रिया 27 जनवरी 2022 से शुरू हो चुकी है।(Indian Navy Vacancy 2022)  इस भर्ती में आवेदन भरने के लिए आखिरी तिथि 10 फरवरी 2022 निर्धारित की गई है।

आवेदन के लिए आयु सीमा  

इस भर्ती में आवेदन भरने के लिए उम्मीदवारों का जन्म 2 जुलाई 1997 से 01 जनवरी 2003 के बीच होना अनिवार्य है। इन पदों के लिए सिलेक्शन एसएसबी(SSB) इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

सिलेक्शन के बाद सैलरी 

जो भी उम्मीदवार SSC के इन पदों के लिए सेलेक्ट होंगे, उन सिलेक्टेड उम्मीदवारों को 56,100 से 1,10,700 रुपए (ग्रेड स्तर 10) तक सैलरी मिलेगी। Indian Navy Recruitment 2022

Also Read : RSMSSB APRO Recruitment 2022 एपीआरओ पदों पर भर्ती, 14 फरवरी तक आवेदन

Connect With Us : Twitter Facebook
SHARE