दोनों कीमती धातुओं के दाम में तेजी से हो रही वृद्धि

Business News Hindi  (आज समाज), बिजनेस डेस्क : भारतीय सर्राफा बाजार में पिछले कुछ समय से सोने और चांदी के दाम में लगातार तेजी दिखाई दे रही है। इन दोनों धातुओं के दाम वर्तमान में रिकॉर्ड ऊंचाई पर हैं। आम उपभोक्ता इस तेजी से बढ़ते दाम के चलते पशोपेश में है। सोना खरीदा अब एक आम परिवार के लिए मुश्किल ही नहीं परेशानी का सबब बनता जा रहा है। इतना ही नहीं सर्राफा कारोबार भी सोने की बढ़ती कीमतों के कारण चिंता में हैं। उनका मानना है कीमतें ऐसे ही बढ़ती रहीं तो उनके पास कौन इसकी खरीदारी करने आएगा?

एक जनवरी से इतने बढ़ चुके रेट

इस वर्ष अब तक सोने की कीमतों में 51,350 रुपए या 65.04 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जो 31 दिसंबर 2024 को 78,950 रुपये प्रति 10 ग्राम से अधिक है। इतना ही नहीं चांदी की कीमतों में भी जोरदार तेजी देखी गई। चालू कैलेंडर वर्ष में चांदी की कीमतें 67,700 रुपए या 75.47 प्रतिशत बढ़ गई हैं, जो 31 दिसंबर 2024 को 89,700 रुपए प्रति किलोग्राम से बढ़ गई है।

धनतेरस और दीवाली पर रिकॉर्ड स्तर पर होगी मांग

त्योहारों और शादी-ब्याह का सीजन शुरू हो चुका है। हमारे देश में धनतेरस-दिवाली के दौरान शगुन के तौर पर सोना खरीदने की परंपरा रही है। शादियों के दौरान भी सोने के गहनों की खरीदारी भारतीय परिवारों के लिए आम है। लेकिन इस बार सोना एक बड़े तबके की पहुंच से दूर हो गया है। सोने-चांदी की कीमतों में जैसे आग लग गई है। उद्योग जगत के आंकड़ें बताते हैं कि साल 2025 की शुरूआत से अब तक सोने की कीमतों में लगभग 51,350 रुपये या 65.04 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। 6 अक्तूबर को दिल्ली में सोना लगभग 9,700 रुपए की तेजी के साथ 1,30,300 रुपए प्रति 10 ग्राम के नए शिखर पर पहुंच गया।

बढ़ती कीमतों के पीछे ये हैं प्रमुख कारण

विशेषज्ञों का कहना है कि भू- राजनीतिक तनाव, टैरिफ की वजह से अनिश्तिता और ग्लोबल सेट्रल बैंकों की बढ़ती खरीदारी ने सोने की कीमतों को बढ़ाने में प्रमुख भूमिका निभाई है। अमेरिका में जो अस्थिरता की स्थिति बनी है, उसे देखते हुए वैश्विक बाजार में सोना मजबूत होता जा रहा है। घरेलू बाजार में आगामी त्योहारी और शादी-ब्याह का सीजन, सोने की कीमतों में यह असमान्य उछाल आ रहा है।

ये भी पढ़ें : Business News : डॉलर के मुकाबले 88.82 के स्तर पर पहुंचा रुपया