Shock to BJP in West Bengal कृष्णा कल्याणी तृणमूल कांग्रेस में शामिल

0
668
Shock to BJP in West Bengal

आज समाज डिजिटल, कोलकाता:

Shock to BJP in West Bengal पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस में सेंध लगाकर अचानक के ताकतवर रूप धारण कर चुकी भारतीय जनता पार्टी अब लगातार कमजोर होती दिख रही है। कभी दूसरी पार्टियां छोड़कर भाजपा का दामन थामने वाले नेता लाइन में लगे नजर आते थे। विधानसभा चुनाव के बाद से तस्वीर लगातार बदलती जा रही है। अब विधायक और नेता भाजपा छोड़कर तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम रहे हैं। हालिया घटनाक्रम में भारतीय जनता पार्टी को हाल ही में झटका देने वाले विधायक कृष्णा कल्याणी ने तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम लिया है। उन्हें ममता बनर्जी सरकार के मंत्री पार्थ चटर्जी ने कोलकाता में पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई।

Shock to BJP in West Bengal इसी महीने छोड़ी थी भाजपा

कल्याणी ने इसी महीने बीजेपी से इस्तीफा दे दिया था। रायगंज से कमल के निशान पर विधायक चुने गए कृष्णा कल्याणी ने रायगंज से बीजेपी सांसद देवाश्री चौधरी पर उनके खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया था। बीजेपी ने चौधरी और नए मनोनीत अध्यक्ष सुकांत मजूमदार के खिलाफ कथित पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए कल्याणी को कारण बताओ नोटिस जारी किया था।

SHARE