पंजाब से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा इंडिया यूके आउटस्टैंडिंग अचीवर्स अवॉर्ड से सम्मानित

0
320
Rajya Sabha MP Raghav Chadha
पंजाब से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा इंडिया यूके आउटस्टैंडिंग अचीवर्स अवॉर्ड से सम्मानित
  • आप नेता लंदन के संसद में आयोजित पुरस्कार समारोह में अवॉर्ड दिया गया

आज समाज डिजिटल, चंडीगढ़,(Rajya Sabha MP Raghav Chadha): पंजाब से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को इंडिया यूके आउटस्टैंडिंग अचीवर्स अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर इसी सप्ताह 25 जनवरी को उन्हें लंदन के संसद में आयोजित पुरस्कार समारोह में ‘सरकार और राजनीति’ की श्रेणी में बेहतर काम के लिए प्रतिष्ठित ‘इंडिया यूके आउटस्टैंडिंग अचीवर’ अवॉर्ड दिया गया। पुरस्कार समारोह का आयोजन एनआईएसएयू यूके द्वारा भारत में ब्रिटिश काउंसिल के साथ साझेदारी में किया गया जो यूके सरकार के अंतरराष्ट्रीय व्यापार विभाग और यूके के उच्च शिक्षा क्षेत्र द्वारा समर्थित था।

ये भी पढ़ें : Petition On Issues Of Common People: आम लोगों के मुद्दों पर संसद में बहस की मांग के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर

कार्यों को उत्कृष्टता के साथ निपटने पर मिलता है सम्मान

यह सम्मान ऐसे लोगों को दिया जाता है जो लोकतंत्र व न्याय के अपने अनुभव से लोगों की भलाई के लिए एक साथ चुनौतीपूर्ण सामाजिक समस्याओं से उत्कृष्टता के साथ निपटते हैं। बता दें कि इंडिया यूके अचीवर्स आॅनर्स कार्यक्रम भारत की 75वीं स्वतंत्रता की वर्षगांठ पर यूके में अध्ययन करने वाले युवा भारतीयों की शैक्षिक व व्यावसायिक उपलब्धियों के सम्मान में मनाया गया।

एक साल के अंदर यह दूसरा अंतरराष्ट्रीय सम्मान

Rajya Sabha MP Raghav Chadha

राघव चड्ढा को एक साल के अंदर यह दूसरा अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिला है। पिछले साल, उन्हें प्रतिष्ठित विश्व आर्थिक मंच द्वारा यंग ग्लोबल लीडर के रूप में सम्मानित किया गया था। चड्ढा ने अवॉर्ड मिलने पर कहा, यह पुरस्कार किसी व्यक्ति की उपलब्धि नहीं है,बल्कि एक साधारण पृष्ठभूमि से एक साधारण व्यक्ति द्वारा प्राप्त किया गया पुरस्कार है। पुरस्कार आप नाम की एक असाधारण पार्टी का है और उसके असाधारण नेता व मेरे गुरु अरविंद केजरीवाल का है।

लंदन स्कूल आफ इकोनॉमिक्स से की है पढ़ाई

राघव चड्ढा ने प्रतिष्ठित लंदन स्कूल आॅफ इकोनॉमिक्स (एलएसई) से पढ़ाई की है। पढ़ाई के बाद उन्होंने लंदन में एक बुटीक वेल्थ मैनेजमेंट फर्म की स्थापना की। इसके बाद वे भारत लौट आए और एक युवा कार्यकर्ता के रूप में भ्रष्टाचार विरोधी कानून की मांग कर इंडिया अगेंस्ट करप्शन मूवमेंट में शामिल हो गए। बाद में इस आंदोलन ने आम आदमी पार्टी (आप) का रूप ल्? लिया, जिसका नेतृत्व आंदोलन के प्रमुख चेहरों में से एक अरविंद केजरीवाल ने किया।

केजरीवाल के मार्गदर्शन व सलाह से किया काम

एक युवा नेता के रूप में चड्ढा ‘आप के संस्थापक सदस्य बने और केजरीवाल के मार्गदर्शन व सलाह के तहत उन्होंने काम किया। कड़ी मेहनत और समर्पण से चड्ढा ने बहुत कम उम्र में भारतीय राजनीति में अपनी पहचान बनाई। 2022 में महज 33 वर्ष की उम्र में, वह संसद के उच्च सदन, राज्यसभा में संसद के सबसे कम उम्र के सदस्य बने। संसद में वह पंजाब का प्रतिनिधित्व करते हैं।

पुरस्कार केजरीवाल गुमनाम जमीनी कार्यकर्ताओं को समर्पित

राघव चड्ढा ने कहा, मैं यह पुरस्कार अपने नेता अरविंद केजरीवाल जी और उन हजारों गुमनाम और गुमनाम जमीनी कार्यकर्ताओं को भारत की सेवा के लिए उनके अडिग और अटूट समर्पण के लिए समर्पित करता हूं। उन्होंने सम्मान के लिए आयोजकों को धन्यवाद किया और वर्षों से भारत और यूके के बीच साझेदारी के विकास पर विचार किया।

महात्मा गांधी, पंडित नेहरू व बीआर अंबेडकर भी ब्रिटेन में पढ़े

राघव चड्ढा ने याद दिलाया कि महात्मा गांधी, भारतीय संविधान के निर्माता डॉक्टर बीआर अंबेडकर, पंडित जवाहरलाल नेहरू जैसे भारतीय लोकतंत्र के और कई संस्थापकों ने ब्रिटेन में अध्ययन किया था। उन्होंने कहा कि दुनिया के सबसे पुराने लोकतंत्र में हमने अध्ययन कर पाया कि आज ब्रिटेन में भी एक भारत बसता है। चाहे वह कोनिनूर हो या ऋषि सुनक, इतिहास ने अपना चक्र पूरा कर लिया है।

ब्रिटेन में छात्र जीवन से खुले नए दरवाजे

राघव चड्ढा ने कहा कि ब्रिटेन में उनके छात्र जीवन ने उनके विश्वदृष्टि को बदल दिया और नए दरवाजे खोल दिए। एलएसई ब्रिटिश धरती पर एक भारतीय विश्वविद्यालय की तरह है। उन्होंने ब्रिटेन में भारतीय छात्रों की बढ़ती संख्या पर कहा, यह ध्यान देने वाली बात है कि भारतीय छात्रों का अब ब्रिटेन में सबसे बड़ा छात्र समुदाय बन गया हैं। भारतीय छात्रों ने इस मामले में चीन को भी पीछे छोड़ दिया।

ये भी पढ़ें :  PM Modi Bhilwara Visit : हमें अपने इतिहास, संस्कृति व सभ्यता पर गर्व : प्रधानमंत्री

ये भी पढ़ें : Weather Update Report: पहाड़ों पर हिमपात के चलते मैदानों में लौटी सर्दी, चंडीगढ़, हरियाणा व दिल्ली में कल बारिश का अनुमान

Connect With Us: Twitter Facebook

 

SHARE