Punjab Election 2022 Update भाजपा और कैप्टन से समझौते पर बोले सुखबीर बादल, जीरो+जीरो = जीरो

0
837
Punjab Election 2022 Update

Punjab Election 2022 Update

आज समाज डिजिटल, चंडीगढ़:

पंजाब में आने वाले विधानसभा में सीधा मुकाबला कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच होने के आसार हैं। चंडीगढ़ में परचम फहरा देने के बाद आम आदमी पार्टी के हौंसले बुलंद हैं। उधर, भाजपा, कैप्टन अमरिंद्र और शिरोमणि अकाली दल (बादल) भी अलग-थलग पड़े दिखाई दे रहे हैं। इस माहौल के बीच अब सवाल यह उठता दिख रहा है कि कौन सी पार्टी किसके साथ समझौता करेगी।

विधानसभा चुनाव के लिए हाल ही में भाजपा और कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोकदल के गठबंधन ने राज्य के सियासी समीकरणों को थोड़ा बदला जरूर है। अब भाजपा, पंजाब लोकदल और शिरोमणि अकाली संयुक्त के साथ आ जाने से मुकाबला त्रिकोणीय बन गया है। शिरोमणि अकाली दल ने इस गठबंधन को गंभीरता से लेने से साफ इनकार कर दिया है।

सुखबीर बादल ने ट्वीट से दिया जवाब Punjab Election 2022 Update

अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने एक ट्वीट के जरिए कहा है कि आगामी चुनाव के लिए जो गठबंधन बना है, वो एकदम शून्य है, इसका कोई नतीजा नहीं निकलेगा। सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि जैसे एक जीरो के साथ दूसरा जीरो मिलने पर जीरो ही बनता है, ठीक उसी तरह कैप्टन के साथ बीजेपी संयुक्त अकाली दल का आना भी जीरो ही पैदा करेगा, पंजाबियों को कम से कम इतना अंकगणित तो आता है।

बादल की सिद्धू पर आपत्तिजनक टिप्पणी Punjab Election 2022 Update

आपको बता दें कि सुखबीर सिंह बादल ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि सिद्धू अब ‘पंजाबियों को शर्मसार करने पर उतारू हो गए हैं। बता दें कि सुखबीर सिंह बादल ने सिद्धू को मेंटल बताया है। उन्होंने कहा कि सिद्धू को कोई सीरियस नहीं लेता, उनका दिमाग हिला हुआ है, उनके बारे में क्या ही बात की जाए। उन्हें ये तक नहीं पता है कि किस जगह पर क्या बात करनी चाहिए।

तीनों दलों के घोषणापत्र भी एक साथ Punjab Election 2022 Update

आपको बता दें कि पंजाब में विधानसभा चुनाव से महज कुछ महीने पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पिछले हफ्ते केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। पंजाब भाजपा प्रभारी गजेंद्र सिंह शेखावत ने हाल ही में पुष्टि की थी कि तीनों दल एक ही घोषणापत्र के साथ सहयोगी के रूप में चुनाव लड़ेंगे। गौरतलब है कि शिअद ने पिछला चुनाव भाजपा के साथ गठबंधन में लड़ा था। उस समय, कांग्रेस ने पूर्ण बहुमत हासिल किया था, जिसमें कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मुख्यमंत्री का पद संभाला था।

Also Read : Stock Market Opening Bell उतार-चढ़ाव के बीच मार्किट हरे निशान पर सेंसेक्स 70 अंक लेकर 57970 की बढ़त में

SHARE