पंजाब विधानसभा चुनाव 2022: बेरोजगारी दूर करेंगे : केजरीवाल

0
451

आज समाज डिजिटल, जालंधर:

आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पंजाब के दौरे पर हैं। ज्ञात रहे कि विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने पंजाब में अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं। इसी के चलते बुधवार को जालंधर में केजरीवाल ने उद्योगपतियों को संबोधित किया। इस अवसर पर केजरीवाल का फोकस युवाओं और बेरोजगारी पर रहा। उन्होंने कहा कि पंजाब के अंदर बेरोजगारी है। उद्योगपति उन बेरोजगारों को रोजगार दे सकते हैं। आप आदमी पार्टी उद्योगपतियों की सभी समस्याओं का समाधान करेगी। पंजाब में अब उद्योग खोलेंगे।

पंजाब के लोगों ने पूरी दूनिया में डंका बजाया (Punjab Assembly Election 2022)

केजरीवाल ने कहा कि अगर हमारी सरकार बनती है तो पंजाब को दिल्ली की तरह बनाया जाएगा ताकि देशभर के लोग पंजाब काम करने आएं। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों ने पूरी दुनिया में डंका बजाया है लेकिन पंजाब का सिस्टम खराब है। यहां लोग उद्योग छोड़कर जा रहे हैं।

प्रदेश में शिक्षा का बुरा हाल : मान (Punjab Assembly Election 2022)

पंजाब आप प्रदेश अध्यक्ष और सांसद भगवंत मान ने पंजाब सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश में न ही कोई नया स्कूल बना और नहीं कोई कॉलेज और अस्पताल लेकिन खजाना कैसे खाली हो गया।

SHARE