बिना राशन कार्ड वाले लोगों को नहीं मिल रहा राशन : भाजपा

0
272

आज समाज डिजिटल, नई दिल्ली:
राष्टÑीय राजधानी में भाजपा ने सत्तासीन आम आदमी पार्टी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री गरीबों से किए वादे पूरे करने में नाकामयाब रहे हैं। भाजपा नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी ने आरोप लगाते हुए कहा दिल्ली में बिना राशन कार्ड वाले लोगों को पिछले कई माह से राशन नहीं मिल रहा है। यह आरोप लगाते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने मानसरोवर पार्क राशन दफ्तर के सामने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व विधायक जितेंद्र महाजन ने किया। लोगों को संबोधित करते हुए बिधूड़ी ने कहा कि केजरीवाल सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से फटकार पड़ने के बाद राजधानी में उन 60 लाख गरीबों को राशन देने का ऐलान किया था जिनके पास राशन कार्ड नहीं हैं। भाजपा ने नेता ने कहा कि इसके विपरीत दिल्ली के 72 लाख से ज्यादा राशन कार्ड धारकों को केंद्र सरकार 8 किलो गेहूं और 2 किलो चावल प्रतिमाह मुफ्त मुहैया करा रही है। परंतु अपने वादे के अनुसार मुख्यमंत्री लोगों को राशन मुहैया करा पाने में असफल साबित हुए हैं।

SHARE