Himachal by-elections : हिमाचल कांग्रेस नेता विहीन : सीएम

0
410
Himachal by-elections

आज समाज डिजिटल, धर्मशाला:

Himachal by-elections आप फतेहपुर को फतह करके दें, क्षेत्र का विकास हम करेंगे। यह बात मुख्यमंत्री ने वीरवार को फतेहपुर विधानसभा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कही। मुख्यमंत्री के साथ मंत्री राकेश पठानिया, सांसद किशन कपूर और अन्य भाजपा नेता भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल में तो कांग्रेस नेता विहीन है ही, पूरे देश में भी पूरी पार्टी को केवल एक परिवार चला रहा है।

Himachal by-elections सभी में लगी बड़ा नेता बनने की होड़

हिमाचल में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन के बाद कांग्रेस के लोगों में बड़ा नेता बनने की होड़ लगी है। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस के लोग महंगाई को लेकर सवाल करते हैं। लेकिन सच्चाई यह है कि कांग्रेस ही महंगाई की जननी है। 50 साल तक कांग्रेस सत्ता में रही, महंगाई और बेरोजगारी इन्ही की देन है। आज देश मजबूत हाथों में है। जिस तरह से हमने कोरोना खिलाफ सफलता पाई है, महंगाई रोकने में भी जरूर कमायाब होंगे।

Himachal by-elections लोगों को मिल रही बेहतर चिकित्सा सुविधा

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने हिमाचल में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने का काम किया है। कांग्रेस के लोग हमसे सवाल पूछते हैं कि आपने क्या किया। पहले हिमाचल में केवल दो आॅक्सीजन प्लांट थे, लेकिन आज करीब 30 आॅक्सीजन प्लांट हैं। हम काम करते रहे, लेकिन कांग्रेस के नेता केवल भाषण देते रहे। जो कांग्रेसी पहले वैक्सीन पर सवाल उठा रहे थे, वही लोग टीका लगाने के लिए कतारों में लगे रहे। हिमाचल कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगाने में देश में अव्वल रहा। हिमाचल ने देश में वैक्सीनेशन मॉडल पेश किया।

Also Read : Farmers Movement: विदेशों से भी मिल रहा समर्थन

Karva Chauth Ki Katha बिना कथा के अधूरा माना जाता है व्रत

SHARE