Congress’s jam in Raisen: रायसेन में कांग्रेस का चक्काजाम

0
301

रायसेन में आज किसानों के समर्थन में कांग्रेसियों ने सागर भोपाल चौराहे पर ट्रैक्टर ट्रालीओं की रैली निकालकर विरोध जताया और चक्का जाम किया।देश में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में रायसेन में आज कांग्रेस ने स्थानीय भोपाल सागर चौराहे पर ट्रैक्टरों की रैली निकालकर और ट्रैक्टरों से मार्ग बंद कर चक्का जाम किया।कांग्रेसी केंद्र सरकार से मांग कर रहे हैं कि कृषि बिल को वापस लिया जाए और किसानों की मांग को मानते हुए जल्द से जल्द यह तीनों बिलों को रद्द किया जाए।बहीं कांग्रेसियों का कहना है कि ये तीनों ही बिल अंबानी अदानी जैसे लोगों को लाभ देने के लिए बनाए गए हैं,और किसानों का इससे बुरा हाल हो जाएगा तथा समर्थन मूल्य की खरीदी भी आगे चलकर बंद हो जाएगी,जबकि समर्थन मूल्य की खरीदी हमेशा जारी रहना चाहिए। नगर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने बताया कि माननीय कमलनाथ के आवाहन पर प्रदेश भर में एक दिवसीय विरोध प्रदर्शन एवं चक्का जाम का आयोजन किया गया है। और जब तक केंद्र सरकार किसानों की मांग नहीं मान लेती तब तक कांग्रेस पार्टी किसानों के समर्थन में अपना आंदोलन जारी रखेगी।

SHARE