Congress High Command ने कुलदीप शर्मा को मंडी उपचुनाव का प्रभारी नियुक्त किया

0
806

कुलदीप शर्मा हाईकमान की अपेक्षा पर खरा उतरेंगे : त्रिलोचन सिंह

आज समाज डिजिटल, करनाल:

हिमाचल प्रदेश के मंडी संसदीय क्षेत्र में होने वाले उप चुनाव के लिए कांग्रेस हाईकमान ने हरियाणा विधानसभा के पूर्व स्पीकर और वरिष्ठ कांग्रेस नेता कुलदीप शर्मा को प्रभारी नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति से मंडी संसदीय उप चुनाव में कांग्रेस की जीत की संभावना बढ़ गई है। इस बारे में जानकारी देते हुए कांग्रेस के जिला संयोजक और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता त्रिलोचन सिंह ने कहा कि कुलदीप शर्मा देश के सर्वश्रेष्ठ संगठक चुनाव प्रबंधन विशेषज्ञ हैं। उनको चुनावों का लंबा अनुभव है।

कुलदीप शर्मा ने अलग-अलग पदों पर जिम्मेदारी से कार्य किया ( Mandi By-Election)

त्रिलोचन सिंह ने बताया कि कुलदीप शर्मा हरियाणा में कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष, विधान सभा के स्पीकर तथा गन्नौर विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक रहे है। वह कांग्रेस की सर्वोच्च संस्था के सदस्य हैं। उनके पिता पंडित चिरंजी लाल शर्मा करनाल लोक सभा क्षेत्र से चार बार सांसद रहे हैं।

कुलदीप शर्मा देश के सर्वश्रेष्ठ कानूनविद ( Mandi By-Election)

त्रिलोचन सिंह ने यह भी कहा कि पंडित कुलदीप शर्मा देश के सर्वश्रेष्ठ कानूनविद भी हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि कुलदीप शर्मा को मंडी का प्रभारी बनाने से कांग्रेस की जीत की संभावना बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि कुलदीप शर्मा का परिवार पंडित नेहरू से लेकर कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के नजदीक रहा है। उन्होंने कहा कि जो काम आला कमान ने पंडित कुलदीप शर्मा को दिया है, उसे हमेशा पूरा किया है। मंडी उप चुनाव में कुलदीप शर्मा के अनुभव का फायदा कांग्रेस को मिलेगा। कुलदीप राजनीति के पंडित हैं।

इन्होंने भी दी शुभकामनाएं ( Mandi By-Election)

कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं पूर्व मंत्री भीम मेहता, पूर्व विधायक नरेंद्र सांगवान, एआईसीसी की सदस्य कमल मान, अशोक खुराना, रघुवीर संधु, हरी राम साभा, रणपाल संधु, धर्म पाल कौशिक, सतपाल जानी, जोधा सिंह, रुखसाना, पप्पू लाठर एमसी, अंग्रेज सैनी सरपंच एवं पाला राम वाल्मीकि ने कुलदीप शर्मा को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

SHARE