By-Elections for 3 Lok Sabha 29 Assembly Seats : शुरुआत गणना में कहीं कांग्रेस तो कहीं भाजपा आगे

0
422
By-Elections for 3 Lok Sabha 29 Assembly Seats

By-Elections for 3 Lok Sabha 29 Assembly Seats

हिमाचल में कांग्रेस, मध्यप्रदेश में भाजपा को बढ़त

आज समाज डिजिटल, नई दिल्ली:

By-Elections for 3 Lok Sabha 29 Assembly Seats पर हुए 30 अक्टूबर को हुए उपचुनाव के रूझान सामने आने लगे हैं। वोटों की मतगणना आज सुबह 8 बजे शुरू हो गई थी। हरियाणा, असम, मध्य प्रदेश, बिहार समेत हिमाचल प्रदेश के रूझान दिखने लगे हैं। मिल रही अपडेट के अनुसार हिमाचल की 2 सीटों पर कांग्रेस बढ़त बनाए हुए है जबकि एक सीट पर भाजपा का पलड़ा भारी बना हुआ है।

वहीं हरियाणा की हॉट सीट एलनाबाद में इनेलो आगे चल रही है। बिहार की बात करें तो यहां तारापुर और कुश्वेश्वरनाथ के मैदान में लालू की आरजेडी नितिश की जेडीयू से आगे चल रही है। सामने आ रहे मतगणना को देखते हुए तेजस्वी यादव ने कहा है कि अगर प्रशासन ने कोई षडयंत्र न रचा तो निश्चित ही हम जीत हासिल करेंगे। वहीं पिछले चुनावों की ओर इशारा करते हुए उन्होंनें ने कहा कि इस बार जनता के मत को हम चोरी नहीं होने देंगे।

इसके साथ ही असम व मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी विरोधियों से आगे चल रही है। असम में दो विधानसभा सीटों पर भाजपा ने बढ़त बनाई हुई है। बंगाल की 4 विधानसभा सीटों पर पर मतगणना जारी है।

बता दें कि हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट इसी साल मार्च में भाजपा के सांसद रामस्वरूप शर्मा का निधन हो गया था। इसी प्रकार मध्य प्रदेश के खंडवा संसदीय सीट से नंद कुमार सिंह चुनाव जीत का संसद में पहुंचे थे। जिनका स्वर्गवास हो गया था। उस पर भी चुनाव हुआ है। इसी तरह से दादरा और नगर हवेली में भी उपचुनाव हुए थे।

यहां से मोहन डेलकर का निधन होने के चलते चुनाव करवाया गया है। बिहार में भी इस प्रकार कुशेश्वर सीट से शशि भूषण हजारी तारपुर की मौत के बाद उनके बेटे गणेश भारती को उपचुनाव लड़ रहे हैं।

Also Read : कोवैक्सीन को आस्ट्रेलिया ने दी मंजूरी

SHARE